नेपानगर में शिक्षक दिवस 5 सितंबर के दिन संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संगठन द्वारा पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जिस मे प्रतिनिधियों द्वारा उपवास रखा कर किया गया
![]() |
नेपानगर में शिक्षक दिवस के दिन संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संगठन द्वारा पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। |
प्रदेश पत्रिका : आज बुरहानपुर जिले के नेपानगर में शिक्षक दिवस के दिन संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संगठन द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर चौराहे पर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर उपवास रखा गया
जिसमें पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेश चौहान जी पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री विजय यादव जी पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री संजय विजयवर्गी जी वर्तमान मंडल अध्यक्ष श्री निलेश महाजन श्री शंकर चौहान जी हर्ष यादव एवं जितेंद्र वारूले को कर्मचारियों द्वारा ज्ञापन सोपा गया।
जिसमें संगठन के माध्यम से माननीय विधायक जी माननीय सांसद जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी को जनप्रतिनिधियों समस्या से अवगत कराया संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संगठन का एक दिवसीय धरना एवं उपवास दूध पिलाकर एवं केले खिलाकर समाप्त किया गया
पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने की मांग को लेकर देश भर में और विशेष रूप से मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारी संगठनों द्वारा प्रदर्शन होते रहे हैं। नेपानगर में भी पहले इस तरह के विरोध प्रदर्शन हुए हैं।
शिक्षक दिवस (5 सितंबर) को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कई जगहों पर शिक्षण संस्थाओं और शिक्षकों को सम्मानित करने के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं कुछ स्थानों पर शिक्षकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किए जाते हैं।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें