सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

“लावारिस लाशों के मसीहा बने शहर के सच्चे सेवाभावी”- “जब सब डरे, तब भी निभाई इंसानियत – ताप्ती सेवा समिति ने किया सम्मान”


प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है – इसी भावना को चरितार्थ करते हुए शहर के कुछ सेवाभावी व्यक्तियों ने ऐसे कार्य किए हैं जिन्हें करना हर किसी के लिए संभव नहीं होता।

कोरोना काल के भयावह समय में, जब लोग अपने घरों से बाहर निकलने तक से डर रहे थे, उस कठिन दौर में भी कुछ समाजसेवियों ने निःस्वार्थ भाव से मृतकों के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई।

नबु भाई और गौतम वानखेड़े ने राजा हरिश्चंद्र घाट एवं सत्यारा घाट पर लगातार असहाय एवं लावारिस मृतकों के अंतिम संस्कार का कार्य किया। वहीं, रवि सोनवणे ने नागझिरी घाट पर यह सेवा निस्वार्थ भाव से निभाई। इन सेवाभावी व्यक्तियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना मृतकों को पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार देकर मानवता की सच्ची मिसाल प्रस्तुत की।

इनके जीवन का अधिकतर समय यही सेवा कार्यों में व्यतीत होता है। न केवल मृतकों का अंतिम संस्कार, बल्कि इन घाटों की स्वच्छता और वहां आने वाले लोगों की मदद भी यह दोनों निःशुल्क करते हैं।


समाजसेवा को ही अपने जीवन का उद्देश्य मानते हुए, लाखों की आबादी वाले इस शहर में, जहाँ अधिकांश लोग अपने-अपने कार्यों में व्यस्त हैं, वहीं इन नागरिकों ने एक अलग राह चुनी है – और वह है मानवता की सेवा।

इसी अमूल्य सेवाभाव को देखते हुए ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर ने इन समाजसेवियों को सम्मान पत्र और शॉल-श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। समिति अध्यक्ष सरिता भगत ने कहा ऐसे सेवाभावी कार्यकर्ताओं का सम्मान करना ही उनके योगदान के प्रति सच्ची कृतज्ञता है।

यह सम्मान समारोह समाज के लिए प्रेरणादायी पहल है और आने वाली पीढ़ियों को भी निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करेगा।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल भाई जड़िया एवं इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत आशा तिवारी संरक्षक राजीव खेड़कर वरिष्ठ मार्गदर्शक मंसूर सेवक पुनीत साकले अजय राठौर राजकुमार बचवानी भूपेंद्र जूनागढ़ हेमंत भाई एरंडोल वाले विजय राठौड़ बसंत पाल आदि लोग मौजूद थे

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...