सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्कूलों में बेहतर सुविधाओं के साथ शिक्षा में गुणवत्ता हेतु विधायक अर्चना चिटनिस ने ली समीक्षा बैठक, दिए निर्देश...

प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) एवं कलेक्टर हर्षसिंह ने जिला पंचायत सभागृह में शिक्षा विभाग की समीक्षा की। बैठक में स्कूलों में बेहतर सुविधाओं के साथ शिक्षा में गुणवत्ता सहित अन्य विषयों को लेकर समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर हर्षसिंह, अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, जिला शिक्षाधिकारी संतोषसिंह सोलंकी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेश वर्मा, जिला परियोजना समन्वयक रविन्द्र महाजन, विकासखंड समन्वयक, जनशिक्षक, हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्यगण उपस्थित रहे। बैठक में श्रीमती चिटनिस ने बीआरसी, जनशिक्षकों से चर्चा करते हुए उनके कार्यों की जानकारी ली। शिक्षा विभाग के प्रगतिरत कार्यों की भी जानकारी ली।

बैठक में श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि जिन स्कूलों के परीक्षा परिणाम में गिरावट आई है, उन्हें चिन्हित कर अध्यापन हेतु जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। स्कूलों में दर्ज बच्चों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान रखा जाए। जिन शालाओं में विषय वार शिक्षकों की कमी है वहां शीघ्रता-शीघ्र अतिथि शिक्षक की नियुक्ति करें। साथ ही पोर्टल संबंधित आ रही समस्याओं को तत्काल सुलझाने हेतु वरिष्ठ कार्यालय से संपर्क कर उसका निराकरण करें। स्कूलों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों मंे अध्ययनरत् विद्यार्थियों का हेमोग्लोबीन का परीक्षण करें। विद्यार्थियों हेतु भारत सरकार द्वारा प्रदाय की जा रही प्रति सप्ताह एक गोली फेरस एस्कॉर्बेट और फोलिक एसिड टैबलेट्स एवं एलबेंडाजोल की दवाई प्रति 6 माह अनिवार्य रूप से देने की कार्ययोजना बनाए। सांदीपनी विद्यालय की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर इसमें मर्ज होने वाले विद्यालय से मूल शिक्षकों का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए। आईसीटीए योजना लागू होने के बाद स्कूलों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों को क्या लाभ हुआ, इसका आंकलन करें। स्कूलों में किचन शेड की कहां आवश्यकता है या फिर जिन स्कूलों में जर्जर हो चुके है, उनके नवीन निर्माण हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित करें।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों में प्रकृति और पर्यावरण प्रेम जागरण किया जाए। उन्हें अपने-अपने विद्यालय क्षेत्र में घर-घर पहुंच कर नागरिकों से सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त, स्वच्छ सुंदर पर्यावरण हेतु जनहित में गुहार लगाने हेतु विचार करने विषय रखा। श्रीमती चिटनिस ने शिक्षकोें की समसस्याओं के निराकरण संबंधी निर्देश भी प्रदान किए।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने निर्देशित किया है कि शिक्षा विभाग अंतर्गत चिह्नित और आवश्यतानुसार शाला भवनों की मरम्मत करें वही अनुपयोगी शाला भवनों को तोड़ने की कार्यवाही शीघ्र ही सुनिश्चित की जाए। इस कार्य में लापरवाही ना बरतें, प्राथमिकता के साथ यह कार्य करें। शासन स्तर से शालाओं को प्राप्त होने वाली राशि का सही उपयोग किया जाए, व्यवस्थाओं में सुधार लाया जाए। साथ ही शालाओं में व्यवस्थाएं व्यवस्थित हो, यह सुनिश्चित करें। मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। श्रीमती चिटनिस ने पुस्तक वितरण, गणवेश वितरण के तहत बैंक खातों का सत्यापन, साइकिल वितरण इत्यादि अन्य विषयों पर गहनता के साथ समीक्षा की।


             आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...