प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टीद्वारा रक्तदान शिविर. डॉ मनोज माने.....
सेवा पखवाडे का शुभारंभ, मा. प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर रक्तदान कार्यक्रम।
प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर श्री मनोज माने ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर कल दि. *17 सितंबर, बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, साथ ही मा. प्रधानमंत्री जी का लाइव उद्बोधन सुनने का अवसर भी प्राप्त होगा ।
डॉक्टर श्री मनोज माने ने बताया कि उसी के साथ 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े का शुभारंभ हो जाएगा। जिले के समस्त पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ जन एवं कार्यकर्ता बंधु-भगिनी से आग्रह है कि कार्यक्रम में अवश्य पधारे।
यह रक्तदान कार्यक्रम स्थान जिला चिकित्सालय, बुरहानपुर में प्रातः 10:30 बजे प्रारंभ होगा।
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने , डॉ मनोज अग्रवाल जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ , डॉ सुमित बोरले , डॉ अरुण भोलानकर चिंतामण महाजन, राहुल जाधव, सुभान सिंह चौहान ( जिला महामंत्री) भाजपा, बुरहानपुर ने कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया हे । उपरोक्त जानकारी भाजपा सह मीडिया प्रभारी श्री राकेश पूर्वे द्वारा दी गई ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें