नेपानगर की नगर पालिका परिषद द्वारा अम्बेडकर चौराहे से लेकर स्टेप्शन तक के मैन रोड की हालत खराब होने के कारण आम नागरिकों को आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है
![]() |
नेपानगर की नगर पालिका परिषद द्वारा अम्बेडकर चौराहे से लेकर स्टेप्शन तक के मैन रोड की हालत खराब होने के कारण आम नागरिकों को आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है |
प्रदेश पत्रिका: नेपानगर के अंबेडकर चौराहे से स्टेशन तक के मुख्य मार्ग की खराब हालत और नगरपालिका के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे लापरवाह सड़क की हालत लगातार खराब हो रही है और मरम्मत के नाम पर इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री खराब गुणवत्ता की लगती है, जिससे बार-बार गड्ढे हो जाते हैं।
मरम्मत कार्य में देरी और लापरवाही देखने को मिली। इंजीनियर ने सात दिनों तक सड़क पर गिट्टी (चुरी) के ढेर लगे रहने दिए।
शिकायतों के बाद, उन ढेरों को हटाने के बजाय जेसीबी से सड़क पर फैला दिया गया। स्थानीय व्यक्ति, भोले भाऊ, ने इस लापरवाही को देखा और इंजीनियर प्रकाश बड़वा को मौके पर बुलाकर स्थिति का जायजा करवाया।
इसके बाद, गिट्टी के ढेरों को फावड़े से किनारे करने का आदेश दिया गया। बारिश होने पर गिट्टी सड़क पर फैल गई, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई और वे गिरने लगे। फिर आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी डालकर सड़क साफ करने की कोशिश की गई, लेकिन गिट्टी पूरी तरह से नहीं हटी।
अंत में, सड़क को झाड़ू लगाकर साफ किया गया।
ऐसे तो कई वर्क किया लेकिन मरम्मत के नाम पर पता नहीं कोनसा सीमेंट लगाते जो बार बार गड्डे कर देता है। ऐसे ही नगर पालिका के इंजीनियर जिनको बिल बढ़ाने का अनुभव हो गया है उन्होंने पहले तो सात दिन तक चुरी के ढेर रोड पर लगे रहने दिए फिर शिकायतों के बाद रोड की सूद ली जिसमे ढेरो को हटाने की बजाय
जेसीबी से फैला दिये गए। भला हो भोले भाऊ का जो उसी रास्ते से गुजर रहे थे तो इंजीनियर साहब के कारनामे देख लिये जिस पर तुरंत फोन लगा के मौके पर बुलाया और हरकतों का जायजा करवाया फिर कहीं जाकर इंजीनियर प्रकाश बड़वा जी द्वारा फैलाये गए ढेरो को फावड़े से साइड लगाने के आदेश दिए लेकिन बात यहां तक नही रुकी पानी गिरने के बाद चुरी फेल गई जिससे आने जाने वाले लोग गिरने लगे तभी आननफानन में फायर से पानी डालके साफ किया गया तब भी चुरी हटने का नाम नहीं ले रही थी तो अब जाकर झाडू लगवाई गई है।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें