जिम्मेदार शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने को कहा?
प्रदेश पत्रिका:- जनपद पंचायत खकनार अध्यक्ष राकेश सोलंकी ने शुक्रवार को क्षेत्र के भोराघाट, टेम्भी और मांजरोद खुर्द के सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया। यहां उन्हें कई तरह की लापरवाही मिली। इस पर उन्होंने संबंधित जिम्मेदार शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने को कहा। उन्होंने कहा इस तरह की लापरवाहियां गंभीर हैं। इसलिए संबंधितों पर सख्ती के साथ कार्रवाई की जाए।
जनपद अध्यक्ष सोलंकी ने बताया स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम होने के बावजूद उपस्थिति रजिस्टर में अधिक संख्या दर्ज की जा रही थी। कई बच्चों के बारे में कहा गया कि वे खेतों और काम पर गए हुए हैं। लेकिन रजिस्टर में उनकी हाजिरी दर्ज थी। इस लापरवाही से मध्याह्न भोजन योजना का अनुचित लाभ उठाया जा रहा था।
मांजरोद खुर्द के स्कूल में 17 तारीख से अब तक बच्चों की उपस्थिति दर्ज ही नहीं की गई थी। इस अनियमितता को गंभीर मानते हुए जनपद अध्यक्ष ने तत्काल संबंधित अधिकारी से चर्चा कर शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने को कह्य। उन्होंने कहा शिक्षा व्यवस्था में इस प्रकार की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी स्कूलों का निरीक्षण जारी रहेगा।
.png)
.png)
.png)
.png)
.png)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें