सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

समय सीमा की बैठक संपन्न - पेंशन संबंधी प्रकरण समय पर प्रेषित करें- कलेक्टर श्री सिंह

 विभिन्न पत्रकों समीक्षा, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

प्रदेश पत्रिका:- सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत अधीनस्थ कार्यालयों का लगातार निरीक्षण करें तथा कार्यों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग भी की जायें, यह निर्देश आज कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने अधिकारियों को दिये। विदित है कि, मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक आयोजित की गई।

विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा

बैठक में विभागवार सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा की गई, संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए गए, वही पोर्टल पर स्पष्ट और नियमानुसार व्यवस्थित जवाब दर्ज करने की बात कही गई। इस दौरान ई-केवायसी, राजस्व वसूली, आवास, खाद्यान्न वितरण सहित अन्य विषयों के संबंध में भी चर्चा करते हुए, आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

आयुष्मान कार्ड निर्माण में लायें प्रगति

कलेक्टर श्री सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये कि, आयुष्मान कार्ड निर्माण में प्रगति लायें। प्रतिदिन लक्ष्य अनुसार कार्य करे, इस कार्य में गंभीरता लायी जायें। कार्य नहीं करने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करें।

पेंशन प्रकरणों को समय पर भेजने के दिये निर्देश

जिले में 12 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाना है। इस संबंध में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है। 17 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान, आदि कर्मयोगी अभियान के संबंध में भी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। विभागों को निर्देश दिये गये कि, पेंशन संबंधी प्रकरण निर्धारित सीमा में विभाग को प्रेषित किये जायें। बैठक में मानव अधिकार आयोग के प्रकरणों एवं समय-सीमा पत्रकों की समीक्षा भी की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमति सपना जैन, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।


                आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...