सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गलत एवं भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वालों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही --- कलेक्टर सिंह

प्रदेश पत्रिका:- जिले के नसीराबाद बोरी घटना के संबंध में आबकारी विभाग द्वारा खंडन जारी कर वस्तुस्थिति स्पष्ट की गयी है। कुछ सोशल मीडिया स्त्रोतों के माध्यम से सामने आये नसीराबाद बोरी मामले को जिला प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान में लिया गया। 

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने मामले की जांच के निर्देशों के परिपालन में जिला आबकारी अधिकारी श्री पार्थ सारथी शर्मा ने प्रस्तुत प्रतिवेदन में बताया कि, उक्त घटना के संबंधित क्षेत्र में विभाग द्वारा विगत दिवस को कोई भी दबिश एवं कार्यवाही नहीं की गयी तथा कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से जो जानकारी प्रसारित की जा रही है, वह भ्रामक एवं गलत है। आबकारी विभाग इस प्रसारित खबर का खंडन करता है। 

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने कहा कि, उक्त घटना गत दिवस की सड़क दुर्घटना है, गलत एवं भ्रामक जानकारी प्रेषित करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

                 आप देख रहे हैं 👇


 



टिप्पणियाँ