सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सांसद खेल महोत्सव को लेकर आयोजित बैठक में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा -- हर गांव-गली से तलाशी जाएंगी प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का अवसर..….

 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक होंगी प्रतियोगिताएं ।


प्रदेश पत्रिका:- सांसद खेल महोत्सव में हर गांव, गली से प्रतिभावान खिलाड़ी तलाशे जाएंगे। इसके लिए 20 सितंबर तक पंजीकरण होंगे। प्रतियोगिताएं 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक होंगी। खेलों काआयोजन ग्राम, ब्लॉक व जिला स्तर पर होगा।यह बात सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने शुक्रवार को जिले के खेल प्रशिक्षको की आयोजित बैठक में कही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से देश के हर गाँव और शहर में छिपी प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें बड़ा मंच देने के लिए 21 सितंबर से 25 दिसम्बर तक सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है।

 खेल महोत्सव सिर्फ़ एक आयोजन नहीं बल्कि यह प्रतिभाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का सुनहरा अवसर है। हर बड़ा खिलाड़ी अपनी यात्रा एक छोटे से स्थान से शुरू करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी चाहते हैं कि संसदीय क्षेत्रों से निकलने वाली प्रतिभाएँ देश का नाम रोशन करें। यह हमारी जिम्मेदारी है कि अपने विद्यालयों और संस्थानों से जुड़े प्रत्येक प्रतिभावान छात्र-छात्रा को इस मंच से जोड़ा जाए। खेल महोत्सव का उद्देश्य विभिन्न खेलों के जरिए नई ऊर्जा, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचाना है। 


QR कोड स्कैन कर फार्मेट भरे - प्रजापति

खेल महोत्सव के बुरहानपुर विधानसभा प्रभारी आदित्य प्रजापति ने कहा कि खंडवा लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर जी पाटील के मार्गदर्शन में यह आयोजन होने जा रहा हैं। रजिस्ट्रेशन 20 सितंबर तक होंगे इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ी जारी किए गये QR कोड स्कैन कर फार्मेट भरे । बैठक में आयोजन की तैयारियों पर खिलाड़ियों के आवागमन, स्वल्पाहार और पेयजल की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। 

प्रतियोगिता स्थल के चयन और स्थानीय पंचायतों से सहयोग पर विचार-विमर्श किया गया। खिलाड़ियों को दिए जाने वाले प्रमाण पत्र, पुरस्कार और खेल सामग्री की योजना बनाई गई। रजिस्ट्रेशन के लिए स्कूल-कॉलेज में क्यूआर कोड वाले हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने क्रीड़ा अध्यापकों व शिक्षण संस्थानों से आह्वान किया कि वे अपने विद्यालयों से खेलों में विशेष रुचि और क्षमता रखने वाले छात्रों का नामांकन कराएँ। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएँ पंजीकरण कर इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें। बैठक में पूर्व महापौर अनिल भोंसले, भाजपा के वरिष्ठ नेता किशोर शाह,मनोज टंडन,खेल महोत्सव के नेपानगर विधानसभा प्रभारी सुनील वाघे, नरेंद्र पाटील, एमआईसी चैयरमेन भारत इंगले,सुभाष जाधव, रविन्द्र सिंग खरबंदा आदि मौजूद रहे।


             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...