खकनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार,जामनिया टाडा रोड पर दबिश, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 2500 रुपए नगद बरामद किए।
बुरहानपुर। थाना खकनार पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ जुआ खेलते गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 2500 रुपए नगद बरामद किए।
प्रदेश पत्रिका : बुरहानपुर, मध्य प्रदेश के खकनार थाना पुलिस ने जुआ के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जामनिया टाडा रोड पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर, पुलिस ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेलते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश और एसडीओपी नेपानगर निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में 19 सितम्बर को खकनार थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि जामनिया टाडा रोड स्थित कलाली के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई और घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान गोपाल पिता हरिचन्द्र ढोले उम्र 32 वर्ष निवासी खकनार खुर्द और जवाहरलाल पिता सीताराम जाम्बेकर उम्र 55 वर्ष निवासी खकनार कला के रूप में हुई।
आरोपियों से बरामद जुआ सामग्री और नगदी को जब्त कर उनके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। इस कार्रवाई में निरीक्षक अभिषेक जाधव, प्रआर मेलसिंह सोलंकी, प्रआर अजय अजनारे और आर कैलाश मोरे की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने आरोपियों के पास से ताश के पत्ते और ₹2500 नकद बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई की जानकारी बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवेंद्र कुमार पाटीदार ने दी।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें