नेपानगर में, नेपा लिमिटेड के गेस्ट हाउस से एक 10 फुट लंबे अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। खेमचंद राठौर की मदद से इस अजगर को पकड़ा गया और बाद में इसे चांदनी के जंगल में छोड़ दिया गया ताकि वह सुरक्षित रह सके।
![]() |
प्रदेश पत्रिका : नेपानगर की (नेपा लिमिटेड) के गेस्ट हाउस में अक्सर सांप निकलने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। यह इलाका जंगल के करीब होने की वजह से ऐसा होता है।
नेपानगर में, नेपा लिमिटेड के गेस्ट हाउस से एक 10 फुट लंबे अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
बुरहानपुर जिले के कागज फैक्ट्री में नेपानगर कि (नेपा लिमिटेड) के गेस्ट हाउस में अक्सर सांप निकलने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। यह इलाका जंगल के करीब होने की वजह से ऐसा होता है। हाल की कुछ घटनाओं में, नेपामिल के परिसर में और उसके आसपास कई बार सांप देखे गए हैं, जिनमें जहरीले सांप भी शामिल हैं। इन सांपों को पकड़ने के लिए स्थानीय 'सर्पमित्र' खेमचंद राठौर की मदद अक्सर अपने हुनर का प्रदर्शन दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद के लिए हमेशा खड़े रहे हैं यह बहुत अच्छा काम है कि अजगर को बिना नुकसान पहुँचाए उसके प्राकृतिक आवास में वापस भेज दिया गया।
वन विभाग की टीम ने नेपानगर के साथ पारी में रहने वाले निवासी खेमचंद राठौर की मदद से अजगर का सफल रेस्क्यू किया और बाद में उसे चांदनी के जंगल में रात में 8:35 पर उसे जंगल में सुरक्षित छोड दिया गया। यह एक सराहनीय कार्य है, क्योंकि इससे अजगर और इंसानों, दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें