प्रदेश के खंडवा से बड़ा ही सनसनी मामला सामने आया है कब्रिस्तान में दो कब्रें खुली पाई गईं, जिनमें से एक कब्र तो दो दिन पहले ही दफनाई गई एक महिला की है, तो वहीं दूसरी कब्र की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके साथ ही और भी कब्रों की फिलहाल जांच की जा रही हैखेज मामला सामने आया मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान में कब्रों के साथ छेड़छाड़ की गई
प्रदेश पत्रिका: मध्य प्रदेश के खंडवा से बड़ा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान में कब्रों के साथ छेड़छाड़ की गई है । बताया गया कि शहर के बड़ा आवर स्थित बड़े कब्रिस्तान में सोमवार सुबह दो कब्रें खुली पाई गईं, जिनमें से एक कब्र तो दो दिन पहले ही दफनाई गई एक महिला की है, तो वहीं दूसरी कब्र की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके साथ ही और भी कब्रों की फिलहाल जांच की जा रही है,कहीं इस तरह की घटना किसी और कब्र के साथ तो नहीं की गई है ।
इधर जानकारी लगते ही परिजन के साथ बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज जन और शहर काजी सैय्यद निसार अली एवं शहर की कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद पहले तो महिला के परिजन की मौजूदगी में कब्र को दोबारा से बनाया गया, तो वहीं यहां लगे सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपी नजर आए हैं, जो रात के समय कब्रों के पास पूरी तरह से निर्वस्त्र खड़े दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक आरोपी खंभे पर चढ़कर,यहां लगे सीसीटीवी कैमरे पर कफन का कपड़ा ढंक कर अपने जुर्म को छिपाने की कोशिश भी करता दिखा। इसके बाद पुलिस ने डीवीआर जप्त कर जांच शुरू कर दी है
बता दें कि चार माह पूर्व भी इसी बड़ा कब्रस्तान क्षेत्र में अमावस्या के समय ही तीन महिलाओं की कब्र इसी तरह से खुली होने की बात सामने आई थी । जिसके बाद आक्रोशित मुस्लिम समाज ने कब्रिस्तान में कैमरे लगवाए थे। तो वहीं एक बार फिर से अमावस्या के दिन ही इस तरह की घटना सामने आना तांत्रिक और आघोरी क्रिया के चलते इस तरह की वारदात अंजाम देने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल मामला पुलिस की जांच में है, और शहर काजी ने इस पर आपत्ति जताते हुए दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसे कड़ी सजा देने की मांग की है।
यहां लगे सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपी नजर आए हैं, जो रात के समय कब्रों के पास पूरी तरह से निर्वस्त्र खड़े दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक आरोपी खंभे पर चढ़कर,यहां लगे सीसीटीवी कैमरे पर कफन का कपड़ा ढंक कर अपने जुर्म को छिपाने की कोशिश भी करता दिखा।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें