प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर जिले के ग्राम पंचायत दांतपहादी में प्राथमिक स्कूल का जनपद पंचायत अध्यक्ष राकेश सोलंकी द्वारा निरक्षण किया जिसमें पाया गया कि स्कूल में पांच शिक्षक हैं पर स्कूल में दो ही शिक्षक उपस्थित मिले स्कूल में पाया गया कि बच्चे तो स्कूल आ ही नहीं रहे हैं पर उनकी उपस्थिति बराबर लग रही है! बच्चों की उपस्थिति पहली क्लास में बच्चों की उपस्थिति 7 थी लेकिन उपस्थिति रजिस्टर में 14 की बताई गई ऐसे ही पहली से आठवीं क्लास तक बच्चों की उपस्थिति रजिस्टर पर हर दिन की 20 से 22 बता रहे हैं पर वास्तव में देखा गया कि बच्चों की रोज की उपस्थिति 5 से 6 है सभी क्लास के शिक्षक इसका फायदा उठा रहे हैं ।
सवाल यह कि शिक्षक बच्चों की उपस्थिति क्यों बड़ा रहे है जब बच्चे स्कूल आए नहीं तो उपस्थिति कैसे बढ़ रही ! जनपद पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि ऐसी लापरवाही सभी स्कूलों में हो रही है मध्यान भोजन का फायदा उठाने के लिए यह अधिक उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं इसमें मध्यान भोजन समूह और शिक्षकों का मिली जुली सरकार लग रही! इसलिए उपस्थित ज्यादा बता रहे जो की मौखिक देखा गया तो उपस्थिति कम पाई गई इस विषय पर संकुल प्राचार्य से बात कर एक-एक दिन की इन शिक्षकों की सैलरी काटने के आदेश दिए और उन्हें आदेशित किया कि इसकी जांच बिठाई जाए और जो वास्तविक स्थिति को देख जाए अगर गलत पाया जाता है तो शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
.png)
.png)
.png)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें