मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की ग्राम पंचायत ईच्छापुर, देड़तलाई, सिंधखेड़ाकलां और परेठा में 'स्वच्छोत्सव' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 'स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा' के तहत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है
प्रदेश पत्रिका: बुरहानपुर बुधवार को ग्राम पंचायत ईच्छापुर में "स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा" अंतर्गत विशेष कार्यक्रम "स्वच्छोत्सव" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणजनों ने मिलकर श्रमदान कर साफ-सफाई का कार्य किया।
इस दौरान गाँव की गलियों, सार्वजनिक स्थानों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई करते हुए एक सामूहिक संदेश दिया गया कि स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी है।
इसी श्रृंखला में ग्राम पंचायत देड़तलाई में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जनपद सीईओ और ग्रामीणों ने मिलकर झाडू लगाकर सफाई की। ग्राम पंचायत सिंधखेड़ाकलां, ग्राम पंचायत परेठा के शासकीय स्कूलों में अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियां आयोजित रही तथा छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गयी।
सभी ने संकल्प लिया कि, स्वच्छता के प्रति औरों को भी प्रेरित करेंगे। विदित है कि, सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गयी। इसी कड़ी में छत्रपति शिवाजी महाराज शासकीय महाविद्यालय में भी स्वच्छता रैली, श्रमदान एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित रहा।
बुधवार को ग्राम पंचायत ईच्छापुर में ‘‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’’ अंतर्गत विशेष कार्यक्रम “स्वच्छोत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणजनों ने मिलकर श्रमदान कर साफ-सफाई का कार्य किया।
इस दौरान गाँव की गलियों, सार्वजनिक स्थानों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई करते हुए एक सामूहिक संदेश दिया गया कि स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी है।इसी श्रृंखला में ग्राम पंचायत देड़तलाई में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जनपद सीईओ और ग्रामीणों ने मिलकर झाड़ू लगाकर सफाई की। ग्राम पंचायत सिंधखेड़ाकलां, ग्राम पंचायत परेठा के शासकीय स्कूलों में अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियां आयोजित रही तथा छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गयी। सभी ने संकल्प लिया कि, स्वच्छता के प्रति औरों को भी प्रेरित करेंगे। विदित है कि, सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गयी। इसी कड़ी में छत्रपति शिवाजी महाराज शासकीय महाविद्यालय में भी स्वच्छता रैली, श्रमदान एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित रहा।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें