सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

‘‘प्रकृति एवं मानव जीवन पर रासायनिक खेती के नुकसान एवं निदान‘‘ विषय पर जागरूकता कार्यशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामान्जनयेलू व अर्चना चिटनिस ने किया संवाद..….

प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर में ‘‘ईट राइट-सही तरीके से खाना या स्वस्थ और सुरक्षित भोजन करना‘‘, ‘‘प्रकृति एवं मानव जीवन पर रासायनिक खेती के नुकसान एवं निदान‘‘ विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें तेलगांना के सेन्टर फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर (सीएसए) के कार्यकारी संचालक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामान्जनयेलू एवं विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने संबोधित कर अपने विचार रखे। इस दौरान किसानों ने संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। कार्यशाला का आयोजन कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा बुरहानपुर, सेन्टर फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर (सीएसए) तेलंगाना एवं सतपुड़ा नेचर फ्रेश के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यशाला में नेपानगर विधायक सुश्री मंजू राजेन्द्र दादू, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, नगर निगमाध्यक्ष श्रीमती अनिता अमर यादव, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, पूर्व महापौर अतुल पटेल, वरिष्ठ कृषक किशाोर शाह, गुलचंद्रसिंह बर्ने, अमित मिश्रा, किशोर पाटिल, देवानंद पाटिल, दरबार जीतू, समर्थ चिटनिस, चिंतामन महाजन, सुभानसिंह चौैहान, सुनिल वाघे, चिंटू राठौर, दीवाकर सपकाले, देवीदास पाटिल, मनोज दांगुरे, वसंता चौहान, गंगाराम आखारेे, अशोक पाटिल, रामदास पाटिल, आकाश राखुंडे एवं दीपक महाजन सहित जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, प्रबुद्धजन, होटल संचालक व कृषकगण उपस्थित रहे।


विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि सबसे ज्यादा पेस्टीसाईड एवं रासायनिक उर्वरकों का उपयोग बुरहानपुर जिले में होता है। रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करके मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनायें रखने के लिए फसल अवशेषों, गोबर का खाद, कम्पोस्ट, जीवामृत, पंचगव्य, जैव उर्वरकों का उपयोग कर मिट्टी में जैविक पदार्थ (अर्गेनिक मेटर) की मात्रा, जैविक कार्बन बढ़ाकर मिट्टी में उपस्थित सुक्ष्म जीवों की संख्या में वृद्धि करके फसल उत्पादन में वृद्धि कर सकते है, जिससे किसान भाई हमारे जीवन का आधार मिट्टी को संरक्षित कर सकते है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने एवं इससे उत्पादित (जहर मुक्त) फसलों जैसे अनाज, सब्जी, फल आदि के लिए जिले में स्थान चिन्हाकिंत कर उसमें विक्रेता एवं क्रेता को बाजार उपलब्ध कराया जाए, जिससे किसानों को फसलों का उचित बाजार मूल्य प्राप्त हो सकें और उनकी आमदनी बढ़ाकर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार किया जा सकें।


तेलगांना के सेन्टर फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर (सीएसए) के कार्यकारी संचालक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामान्जनयेलू ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि तेलगांना राज्य पंजाब, हरियाणा के बाद रासायनिक एवं पेस्टीसाईड का उपयोग करने में पूरे भारत में तीसरे स्थान पर था, जो आज 10 लाख हेक्टेयर में जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती करके पूरे विश्व में प्रथम स्थान पर आ गया है। मध्यप्रदेश में रासायनिक उर्वरकों के उपयोग में वृद्धि होने का मुख्य कारण फसल पद्धति में परिवर्तन नहीं करना, मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ की मात्रा का कम होना, आवश्यकता से अधिक मात्रा में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग मुख्य कारण इनके द्वारा बताया गया। रासायनिक उर्वरकों के अधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति, जीवांश तथा जल धारण क्षमता में कमी होती है, जिससे मिट्टी कठोर एवं बंजर हो जाती है।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि इस मुठ्ठीभर मृदा जिससे जन्मा हमारा अस्तित्व, हम इसे सहेजकर रखें, ताकि भोजन, ईंधन और आवास सर्वदा सुलभ रहे, लेकिन इसके दुरूपयोग के साथ ढह जाएगी यह भूमि और अवसान शुरू होगा मानवता का। खेती का आधार मिट्टी है। दुनिया में सबसे कीमती मिट्टी ही है। यदि हम जहरीला खाना नहीं खाएंगे तो किसान भी उसे नहीं उगाएंगे। हमें बुरहानपुर में प्राकृति खेती को मिशन मोड में लेंगे। 

श्रीमती चिटनिस ने बताया कि हमनें बुरहानपुर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु पूर्व में भी तेलगांना के सेन्टर फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर (सीएसए) के कार्यकारी संचालक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामान्जनयेलू का बुरहानपुर के ग्राम धामनगांव में दो बार आगमन हो चुका है, जहां किसानों से लगातार संवाद किया जाता रहा है। कार्यशाला के अंत में आभार कृषि उप संचालक एम.एस. देवके ने माना।

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...