![]() |
| बुरहानपुर के इच्छापुर में कार की टक्कर से महिलाएं घायल |
घटना का विवरण:
शनिवार 6 सितंबर 2025 को दोपहर 3:00 बजे इच्छापुर में खेत से मजदूरी कर अपने घर लौट रही दो महिलाओं को कार ने टक्कर मार दी और कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई मौजूद लोगों ने घायल दो महिलाओं को जिला अस्पताल में निजी वाहन की मदद से पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों की टीम दोनों महिलाओं का उपचार कर रही है।
बुरहानपुर-इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर, इच्छापुर पर महिलाओं को बैरियर के पास गश्त कर रहे परिवहन विभाग के एक बोलेरो वाहन ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
गाड़ी का नंबर Mp 68 ZB8882 बताया जा रहा है स्थानीय लोगों और पुलिस के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब महिलाएं सड़क किनारे पैदल चल रही थीं। तभी एक अनियंत्रित कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिलाएं सड़क पर गिर गईं।
घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है कि यह हादसा कैसे हुआ। कार चालक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि ये महिलाएं खेत से काम कर अपने घर लौट रही थीं। हादसे के बाद परिवहन विभाग का बोलेरो वाहन भी पलट गया, जिससे उसमें सवार कर्मचारी भी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें