बुरहानपुर के मझगांव में खेत में काम करने गई महिला का कुएं में मिला शव, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम किया गया ।
![]() |
| बुरहानपुर के मझगांव में एक महिला की मौत हो गई है। वह शुक्रवार को अपने खेत में काम करने गई थीं और बाद में उनका शव एक कुएं में मिला। |
घटना का विवरण
5 सितंबर शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे जिला अस्पताल में एक मृतक महिला का पोस्टमार्टम हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार मझगांव निवासी मृतक महिला का नाम पीनू बाई पति सखाराम खेत में काम करने के लिए गई थी।
जिसका कुएं में शव मिला नेपानगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को बाहर निकाला जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
फिलहाल, यह साफ नहीं हो पाया है कि यह दुर्घटना है याआत्महत्या। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें