सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विधायक अर्चना चिटनिस ने योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर महापौर, पार्षद, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ की बैठक.....

प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को लेकर पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ त्रि-मासिक समीक्षा बैठक कर विषय वार विस्तृत चर्चा की। बैठक में महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, नगर निगमाध्यक्ष श्रीमती अनिता अमर यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने एवं नेता प्रतिपक्ष अकिल औलिया सहित समस्त पार्षदगण व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने सेवा पखवाड़ा अंतर्गत बिजली, सड़क, स्वच्छता अभियान अंतर्गत साफ-सफाई हेतु सुव्यवस्थित कार्ययोजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। आपने कहा कि मोदी जी की नीति और डॉ.मोहन यादव की अपेक्षा अनुरूप अभियान के तहत कार्यों को मैदानी स्तर पर सुव्यवस्थित क्रियान्वित किया जाए। सभी विभाग समन्वयता के साथ कार्य करें। श्रीमती चिटनिस ने आगामी एक सप्ताह में सार्थक और परिणाम मूलक योजना का प्रारूप बनाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही नगर निगम के कार्यों में प्रगति लाने के लिए कहा गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0

बैठक में श्रीमती अर्चना चिटनिस ने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की विस्तृत चर्चा की। श्रीमती चिटनिस ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 को चार वर्गों में बांटा गया है। लाभार्थी आधारित निर्माण (बीएलसी) योजना के अंतर्गत ईडब्ल्यूएस श्रेणी के पात्र परिवारों को उनकी 30 से 45 वर्गमीटर की भूमि पर नए पक्के आवासों के निर्माण के लिए केंद्र से सहायता 1.50 लाख रुपए और राज्य सरकार की सहायता एक लाख रुपए दिए जाएंगे। इसे लाभार्थी को तीन किश्तों में दिया जाएगा।

 आवास के निर्माण की शेष लागत लाभार्थी को खुद अपने पास से खर्च करनी होगी। इसी तरह किफायती आवास (एएचपी) योजना में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लाभार्थियों के लिए सार्वजनिकध्निजी संस्थाएं 30-45 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के किफायती आवासों का निर्माण करेंगी। इसी तरह अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग (एआरएच) योजना से शहरी प्रवासियों, बेघर, निराश्रित, औद्योगिक श्रमिका, कामकाजी महिलाओं, निर्माण श्रमिकों, छात्रों सहित ईडब्ल्यूएसध्एलआईजी लाभार्थियों के लिए किफायती किराए के आवास को बढ़ावा दिया जाएगा। चौथे वर्ग में ब्याज सब्सिडी योजना (आईएसएस) योजना को रखा गया है। बैठक में श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि बुरहानपुर नगर निगम द्वारा पिछले 8 वर्षों में 14974 आवासीय भवनों का निर्माण पूरा किया गया है जो शहर के कुल आवासों का 30 प्रतिशत है। नवीन योजना प्रधानमंत्री आवास योजना-2.0 के बीएलसी घटक के अंतर्गत वर्तमान में 1600 ऑनलाइन आवेदन आ चुके है उसमें से 500 आवेदन की डीपीआर पर स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, जल्द ही राशि हितग्राहियों के खातों में प्रदान की जाएगी।


नगर में करीब 43 किमी लंबी नगरीय सड़कों का होगा निर्माण

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि नगर निगम सीमा अंतर्गत लगभग 43 किलोमीटर सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। इसमें से 11 किलो मीटर की सड़कों का निर्माण किया जा चुका है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि सिंधीबस्ती चौराहा से लालबाग तक सड़क तथा शनवारा चौराहे से लोनी तक की सड़कों के टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, अतिशीघ्र निर्माण कार्य शुरू करें। मुख्यमंत्री शहरी अंधोसंरचना विकास योजनांतर्गत शहर की सड़कों का कार्य 6.50 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन हैं। शहर की सभी सड़कों को बनाया जाएगा। 14 करोड़ से अधिक की लागत से शहर के सभी नालों का कार्य किया जा रहा है।

श्रीमती चिटनिस ने कहा कि सिंगल यूज प्लॉस्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन अभी भी इसके उपयोग और इसके विकल्पों पर चर्चा हो रही है क्योंकि इस प्रतिबंध का पूरी तरह पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को जागरूक करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े की थैली जैसे विकल्पों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाए।

 श्रीमती चिटनिस ने कहा कि प्लॉस्टिक पर्यावरण के लिए एक बड़ा खतरा है क्योंकि यह नालियों और जल निकायों को प्रदूषित करता है। जिससे सीवरेज चॉक होने पर जल भराव की संभावना बढ़ जाती है। प्लास्टिक आसानी से सड़ता नहीं है और सैकड़ों वर्षों तक पर्यावरण में बना रहता है। हमारे द्वारा नगर निगम की ओर से हर घर में दो कपड़े की थैली दी जाएगी। जिससे बाजार से सामान लाने के लिए उपयोग किया जा सकेगा।

श्रीमती चिटनिस ने नगरीय क्षेत्र में नजूल व राजस्व विभाग की भूमियों के नामांतरण, बँटवारे की प्रक्रिया को सरलीकरण कर त्वरित गति से प्रकरणों के निराकरण के लिए अ

नुविभागीय राजस्व अधिकारी अजमेरसिंह गौड़ को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि कायाकल्प, मुख्यमंत्री अधोसंरचना व विशेष निधि के अतिरिक्त विकास कार्यों के लिए सभी 48 वार्डों में से 12-12 वार्डों के 4 झोन बनाए गए है जिनमें से प्रत्येक झोन में सीमेंट कांक्रीट व बिटुमिन की सड़कों के निर्माण के लिए लगभग 4 करोड़ की लागत के कार्यों के टेण्डर आमंत्रित कर लिए गए हैं जिनसे वार्डों के आंतरिक सड़कों का निर्माण किया जाएगा।


             आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...