गणेश विसर्जन की तैयारियों को लेकर - सांसद-महापौर-कलेक्टर ने घाटों का किया निरीक्षण सुरक्षा पुख्ता करने के दिए निर्देश होमगार्ड जवानों की होंगी तैनाती.....
प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर गणेश विसर्जन की तैयारीयो को लेकर शुक्रवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटील,महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल,पूर्व महापौर श्री अनिल भोंसले,जनप्रतिनिधियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ताप्ती नदी के राजघाट का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सांसद ने सभी विसर्जन स्थलों पर टेंट, लाइट, साउंड सिस्टम, साफ-सफाई, स्टॉपर, होमगार्ड जवानों की तैनाती, क्रेन, बैठक,बोट की सुविधाएं सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सांसद-महापौर ने कहा कि विसर्जन स्थलों पर पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। ताप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है इसलिए अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने के साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि आवागमन प्रभावित न हो।
मिट्टी की प्रतिमा स्थापित करने की अपील
सांसद श्री पाटील ने कहा किपर्यावरण संरक्षण की बढ़ती जागरूकता के कारण लोग अब प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) की बजाय घर-घर में मिट्टी की गणेश प्रतिमाएँ स्थापित कर रहे हैं,जो पर्यावरण के अनुकूल है और नदियों के प्रदूषण को कम करता है। उन्होंने आमजन मानस से अपील करते हुए कहा कि अगले साल सभी मिट्टी की प्रतिमाओं को स्थापित करें।
मोहना संगम पर भी छोटी मूर्तियो का होगा विसर्जन
सांसद श्री पाटील ने जिलेवासियों से अनुरोध करते हुए कहा कि घर में विराजित छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए मोहना संगम का घाट भी पूर्ण रूप से विकसित हो गया है। इससे अन्य घाटों और हतनुर के पुल पर यातायात का दबाव कम होगा।
अगले साल 10 फिट की मूर्तियां ही हो स्थापित
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने सार्वजनिक गणेश मंडल और मूर्तिकारों से अनुरोध करते हुए कहा कि अगले साल से सार्वजनिक पांडालो में 10 फीट तक की ऊंचाई वाली प्रतिमाएं ही स्थापित करे। इसे लेकर उन्होंने जिला कलेक्टर से कहा कि ऐसी व्यवस्था लागू हो इसके लिए हम सभी को अभी से प्रयास करना है। सभी की सर्वसहमति इस पर बने इसके लिए हम प्रयास करेंगे। निरीक्षण के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज टंडन, पंकज नाटानी,एमआईसी चैयरमैन व पार्षद भरत इंगले, नितेश दलाल, भरत मराठे, महेंद्र इंगले, राजेश महाजन, अमित नवलखे, अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, सीएसपी गौरव पाटील, एसडीएम अजमेर सिंह गौंड सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।









टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें