सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सेवा पखवाड़ा-विधायक अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी पटेल ने पौधारोपण कर ‘‘नमो वन‘‘ का किया शुभारंभ.....

प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुई सेवा पखवाड़ा के तहत आज गुरुवार को ‘‘एक दिन, एक घण्टा, एक साथ‘‘ के संकल्प के साथ ताप्ती नदी के राजघाट पर स्वच्छ उत्सव का आयोजन किया गया। स्वच्छ उत्सव पर श्रीमती चिटनिस ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ श्रमदान कर पौधारोपण किया। साथ ही उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।  

इस अवसर पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, नगर निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव, संभाजीराव सगरे, धनराज महाजन, आशीष शुक्ला, गौरव शुक्ला, भरत इंगले, नितेश दलाल, राजेश महाजन, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद थे।


स्वच्छता के लिए सामूहिक श्रमदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने साफ-सफाई के लिए श्रमदान किया। श्रीमती चिटनिस सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने स्वयं श्रमदान करते हुए घाट पर जमा कचरा हटाया और आसपास उगी झाडि़यों व घास को भी साफ किया। सफाई अभियान के बाद वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा स्वच्छता के साथ सेवा पखवाड़ा मनाने से नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप दिया है। वे देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने स्वयं अपने हाथों में झाड़ू उठाकर यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकार की नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है। यह न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते है बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।


             आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...