सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने माता रानी के किए दर्शन कहा ग्राम खामनी तथा आसपास के गांव के निवासियों के सामूहिक प्रयासों से सजा मां वैष्णो देवी का भव्य दरबार...

 नेपानगर विधायक मंजू दादू ने समिति के पदाधिकारीयो को दी बधाई।

प्रदेश पत्रिका :- बुरहानपुर ग्राम खामनी तथा आस-पास के सभी गाँवों के निवासीयो ने भव्य मां वैष्णो देवी धाम में माता रानी की घट स्थापना के साथ मां वैष्णोदेवी कटरा की प्रतिकृति को आकार देकर एक अद्वितीय उदाहरण दिया है। गांव वालों की यह अद्भुत भक्ति भाव और उनका समर्पण आपसी भाईचारे, सहयोग और दृढ़ संकल्प की एक मिसाल है।



यह बात आज खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने ग्राम खामनी में बने वैष्णो धाम में माता रानी की पुजा अर्चना के बाद उपस्थित ग्राम वासियों से कहीं। उन्होंने बताया कि जो भक्त मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए नहीं जा पाते हैं वे यहाँ पवित्र गुफा, बाण गंगा, चरण पादुका, गर्भग्रह गुफा, अर्धकुंवारी, मां वैष्णोदेवी और भैरव बाबा के दर्शन का पुण्य लाभ ले रहे हैं। जिस भाव से ग्राम वासी यहां आने वाले भक्तों की सेवा में जुटे हुए हैं उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। केवल मध्य प्रदेश नही बल्कि महाराष्ट्र से बड़ी तादाद में भक्तजन यहा दर्शन के लिए आ रहे हैं वह आप लोगों की भक्ति और आस्था को देखकर नतमस्तक है।

मैं वैष्णो देवी समिति के अध्यक्ष योगेश मोतेकर सहित समिति के समस्त पदाधिकारीयो,सदस्यों और यहां सेवा में जुटे समस्त सेवादार भक्तों, गांव वासियों को इस दिव्य और भव्य आयोजन के लिए बधाई देता हूं। नेपानगर विधायक मंजू दादू द्वारा भी समिति के अध्यक्ष और पदाधिकारीयो का स्वागत किया गया।इस दौरान जनप्रतिनिधिगण,कार्यकर्तागण,ग्रामवासी आदि मौजूद रहे।

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...