सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर जिले के ग्राम पांगरी मध्यम सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया।निरीक्षण की श्रृंखला में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह विकासखण्ड खकनार के ग्राम नागझिरी पहुंचे जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार निर्माणाधीन डैम की जलभराव क्षमता 18.20 मि.घन मी. है जिससे 5164 हे. क्षेत्र में सिंचाई की जा सकेगी। डैम की लम्बाई 1.8 किमी एवं उंचाई 21.20 मीटर है। इससे ग्राम पांगरी सहित आस-पास के अन्य 9 ग्रामों, बसाली रैयत, सांईखेड़ाकलां, कारखेड़ा रैयत, डोईफोरिया, ताजनापुर, नांदखेड़ा, खैरखेड़ा, शिकारपुराखुर्द, सांडसकला इत्यादि ग्रामों के करीबन 3280 से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।

 

​💧 पांगरी मध्यम सिंचाई परियोजना का निरीक्षण

जिले के ग्राम पांगरी में मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत 112.50 करोड़ रूपये की लागत से डैम निर्माण किया जा रहा हैं। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने गुरूवार को निर्माणाधीन डैम का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों एवं इंजीनियर्स के साथ डैम की मैपिंग को देखा और परियोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियोंएवं एजेन्सी को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। वहीं ग्राम के सरपंच एवं किसानों से भेंट कर परियोजना अंतर्गत चर्चा भी की।

आस-पास के ग्रामों को मिलेगा लाभ

जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार निर्माणाधीन डैम की जलभराव क्षमता 18.20 मि.घन मी. है जिससे 5164 हे. क्षेत्र में सिंचाई की जा सकेगी। डैम की लम्बाई 1.8 किमी एवं उंचाई 21.20 मीटर है। इससे ग्राम पांगरी सहित आस-पास के अन्य 9 ग्रामों, बसाली रैयत, सांईखेड़ाकलां, कारखेड़ा रैयत, डोईफोरिया, ताजनापुर, नांदखेड़ा, खैरखेड़ा, शिकारपुराखुर्द, सांडसकला इत्यादि ग्रामों के करीबन 3280 से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।

‘‘एक बगिया माँ के नाम’’ अंतर्गत किया पौधा रोपण

निरीक्षण की श्रृंखला में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह विकासखण्ड खकनार के ग्राम नागझिरी पहुंचे। ग्राम नागझिरी में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री सृजन वर्मा, एसडीएम नेपानगर श्री भागीरथ वाखला, जनपद सीइओ श्रीमति वंदना कैथल सहित अन्य अधिकारियों ने ‘‘एक बगिया माँ के नाम’’ अभियान अंतर्गत पौधा-रोपण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की।

एफएलएन मेला का लिया जायजा

इसी कड़ी में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने एकीकृत मा. शाला नागझिरी एवं संकुल डोईफोडिया में एफएलएन प्रथम चरण में आधारित मेला का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से चर्चा की। विदित है कि, शासन के निर्देशानुसार जिला बुरहानपुर अंतर्गत 493 शासकीय शालाओं में कक्षा 1 एवं 2 में अध्ययनरत विद्यार्थियो एवं प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा एफएलएन के उद्देश्य जैसे शारीरीक विकास, बौध्दिक विकास, भाषा विकास एवं गणित की समझ विकसित करने हेतु गुरूवार को मेला का आयोजन किया गया।

मेला में विद्यार्थियो द्वारा तैयार किये गये विभिन्न मॉडूल्स जैसे- वस्तु के आकार की पहचान, अंक की पहचान, चित्रों के माध्यम से समझ विकसित करना, विभिन्न वर्गो के वर्गीकरण को समझना एवं खेल-खेल में शिक्षा को सरल बनाया जाता है। मेले में समुदाय की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई, जिसमें विद्यार्थियों के पालक विशेषकर माताओं द्वारा सहभागिता की गयी।

​🌳 अन्य गतिविधियाँ

​"एक बगिया माँ के नाम" अभियान: कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने विकासखण्ड खकनार के ग्राम नागझिरी में जिला पंचायत सीईओ श्री सृजन वर्मा सहित अन्य अधिकारियों के साथ इस अभियान के तहत पौधा रोपण किया और कार्यों की समीक्षा की।

​एफएलएन मेला का जायजा: कलेक्टर ने एकीकृत मा. शाला नागझिरी एवं संकुल डोईफोडिया में एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) के प्रथम चरण में आधारित मेला का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से चर्चा की।

​एफएलएन मेला उद्देश्य: इसका आयोजन जिला बुरहानपुर अंतर्गत 493 शासकीय शालाओं में कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों के लिए शारीरिक, बौद्धिक, भाषा विकास और गणित की समझ विकसित करने हेतु किया गया।

​मेले की विशेषताएँ: इसमें वस्तु के आकार/अंक की पहचान, वर्गीकरण को समझना, और खेल-खेल में शिक्षा को सरल बनाने जैसे विभिन्न मॉड्यूल्स शामिल थे। इसमें पालकों (विशेषकर माताओं) की भी सहभागिता सुनिश्चित की गई।

​यह खबर मुख्य रूप से बुरहानपुर जिले में विकास कार्यों (सिंचाई परियोजना) और शिक्षा से संबंधित पहलों (एफएलएन मेला, पौधा रोपण अभियान) पर केंद्रित है।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...