मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक युवक ने सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल की। मामला सामने आते ही हिंदू संगठन ने जमकर हंगामा किया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
![]() |
मध्य प्रदेश में एक युवक ने सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल की। मामला सामने आते ही हिंदू संगठन ने जमकर हंगामा किया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। |
प्रदेश पत्रिका: सीएम योगी की फोटो पर लगाए स्टीकर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीआइ कमल सिंह पवार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। आरोपी फरहान पिता इस्माइल शाह निवासी जैनाबाद ने मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ छेडछाड़ कर चेहरे, कान पर आपत्तिजनक स्टिकर लगाए। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। फरियादी नीलेश कुश्वाह की शिकायत पर धारा 223 के तहत केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल साइड पर डाली गई पोस्ट के संबंध में जानकारी लेकर पूछताछ की जा रही है।
बुरहानपुर मध्य प्रदेश: इन दिनों सोशल मीडिया पर जरा-सी चूक या मनमानी भारी पड़ सकती है! बुरहानपुर जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसने हड़कंप मचा दिया है। यहां एक युवक ने उत्तर प्रदेश के ष्टरू योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। जैसे ही यह आपत्तिजनक पोस्ट वायरल हुई, स्थानीय हिंदू जागरण मंच भड़क उठा और फौरन शिकारपुरा थाने का घेराव कर दिया। गुस्साए लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, जैनाबाद गांव के रहने वाले फरहान नाम के एक युवक ने सोशल मीडिया पर सीएम
योगी आदित्यनाथ की एक तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की और उसे बेहद आपत्तिजनक तरीके से पोस्ट कर दिया। यह पोस्ट इतनी भड़काऊ थी कि कुछ ही देर में यह खबर बुरहानपुर में आग की तरह फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक फरहान पिता इस्माइल शाह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के सदस्य शिकारपुरा थाने पहुंचे और नारेबाजी की। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता ओम आजाद ने कहा, "कलेक्टर ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।" उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
चेहरे और कान पर आपत्तिजनक स्टिकर लगाया
हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अजीत परदेसी ने बताया कि जिले में पहले से ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या धार्मिक पोस्ट डालने पर कार्रवाई के आदेश हैं। इसके बावजूद फरहान ने सीएम के चेहरे और कान पर आपत्तिजनक स्टिकर लगाया, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और मुख्यमंत्री का अपमान हुआ।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
शिकारपुरा थाना प्रभारी कमल सिंह पंवार ने बताया कि जैनाबाद निवासी नीलेश कुशवाहा की शिकायत के आधार पर मामले को संज्ञान में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने के बाद आरोपी फरहान को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत केस दर्ज किया गया है।
हिंदू संगठनों ने किया विरोध
सीएम की आपत्तिजनक फोटो देखकर हिंदू जागरण मंच, हिंदू महासभा सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने शिकारपुरा थाने पर विरोध दर्ज कराया। ओम आजाद ने कहा कि जिले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने एवं टिप्पणी पर प्रतिबंध होने के बाद भी इस तरह की पोस्ट की गई है, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए।
इस तरह की पोस्ट से धार्मिक भावनाएं आहत भी आहत हुई है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें