सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन उज्जैन से भोपाल तक लेंगे कई अहम बैठके, शेड्यूल जारी और कार्यक्रमों में शामिल होंगे

 


CM मोहन यादव आज उज्जैन से भोपाल तक लेंगे कई अहम बैठके, शेड्यूल जारी 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन अत्यंत व्यस्त रहने वाला है। दिन की शुरुआत वे उज्जैन से करेंगे और दिनभर वे भोपाल में कई महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 7 बजे मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन स्थित तिलकेश्वर गौशाला पहुंचकर गोवर्धन पूजा में शामिल होंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। इसके बाद सुबह 8 बजे वे नमो उद्यान (वार्ड 51) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 9:35 बजे उज्जैन से भोपाल के लिए रवाना होंगे और 9:55 बजे लाल परेड ग्राउंड स्थित नवीन शहीद स्मारक पहुंचेंगे, जहां वे स्मृति दिवस परेड में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे वे रवींद्र भवन के मुक्ताकाश परिसर में आयोजित “गोवर्धन पर्व – लोक संस्कृति से समृद्धि का संकल्प” कार्यक्रम में भाग लेंगे।


शाम के समय मुख्यमंत्री की कई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें निर्धारित हैं। शाम 4 बजे वे भावांतर पंजीयन, राहत राशि, सर्वेक्षण की प्रगति और खाद्य वितरण की स्थिति की समीक्षा करेंगे। शाम 4:30 बजे सोलर पंप योजना के क्रियान्वयन की कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे। शाम 5 बजे मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। दिन का समापन मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 6:30 बजे सिंधी कम्युनिटी हॉल, प्रभु नगर, ईदगाह हिल्स में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर करेंगे।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...