सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके मौसा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है बालिका 19 अक्टूबर को लापता हुई थी 10वीं की छात्रा दोपहर करीब दो बजे घर से "कॉपी लेने का कहकर निकली थी। जब शाम तक वापस नहीं लौटी, तो परिवार के लोगों ने खोज ना शुरू किया। जिस में आरोपी नाबालिग को भिवंडी (महाराष्ट्र) ले गया था।

 


बुरहानपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक हैवानियत भरी वारदात सामने आई है। गणपति नाका थाना क्षेत्र की 15 साल 7 माह की नाबालिग बालिका के साथ उसके ही मौसा ने दुष्कर्म किया। आरोपी बालिका को बहला-फुसलाकर महाराष्ट्र के भिवंडी (मुंबई के पास) ले गया था। पुलिस ने आरोपी को बहस से गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार:

​यह घटना बुरहानपुर जिले से संबंधित है।

​आरोपी, जो नाबालिग का मौसा है, उसे बहला-फुसलाकर या जबरन भिवंडी (महाराष्ट्र) ले गया।

​वहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

​आरोपी को बाद में मुंबई से गिरफ्तार किया गया।

19 अक्टूबर को लापता हुई थी 10वीं की छात्रा

थाना प्रभारी सुरेश महाले ने बताया कि बालिका 19 अक्टूबर की दोपहर करीब दो बजे घर से "कॉपी लेने का कहकर निकली थी। जब शाम तक वापस नहीं लौटी, तो परिवार के लोगों ने खोज ना शुरू किया । जब कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट की 

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म वासा बना हैवान

21 अक्टूबर को गणपति नाका थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई परिजनों ने बताया कि बालिका 10वीं कक्षा में पढ़ती है और पढ़ाई में होनहार है। वह अचानक इस तरह गायब हो जाएगी, इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। परिवार ने शक जताया कि कोई व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर ले गया है।

पुलिस ने मुंबई से पकड़ा, रिश्तेदार ही निकला दरिंदा

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साधनों का इस्तेमाल करते हुए नाबालिग का लोकेशन महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में ट्रेस किया। पुलिस टीम वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान उसके मौसा के रूप में हुई, जो पीड़िता का रिश्तेदार है। थाना प्रभारी महाले ने बताया कि आरोपी बालिका को अपने साथ भिवंडी ले गया था, जहां उसने दुष्कर्म किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट (POCSO) की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। नाबालिग को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया है और मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने इस वारदात की योजना कब और कैसे बनाई रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि आरोपी अक्सर घर आता-जाता था और परिवार को उस पर भरोसा था। उसी भरोसे का उसने दुरुपयोग किया।

 पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने बालिका को झांसे में लेकर घर से भगाया और बाद में शारीरिक शोषण किया। स्थानीय सामाजिक संगठनों ने इस घटना को "रिश्तों की मर्यादा पर कलंक बताते हुए कड़ी निंदा की है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो। थाना प्रभारी बोले बालिका सुरक्षित, आरोपी सलाखों के पीछे

टीआई सुरेश महाले ने बताया, हमारी टीम ने सतर्कता से काम करते हुए आरोपी को मुंबई के भिवंडी से गिरफ्तार किया। बालिका को सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

यह पुलिस की एक सराहनीय कार्रवाई है कि उन्होंने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया।

आप देख रहे हैं 👇

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...