सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेपानगर के चांदनी में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते खंडहर में लगाई फांसी, हुई मौत अस्पताल भेजा शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूरी की गई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ जारी है


बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र के ग्राम चांदनी से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 21 वर्षीय युवक रोशन धुर्वे ने शुक्रवार रात एक सुनसान पड़े खंडहर भवन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

 सूचना पर रात करीब 1 बजे नेपानगर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए नेपानगर शासकीय अस्पताल भेजा। शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूरी की गई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ जारी है ताकि युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके। इस हृदयविदारक घटना से पूरे ग्राम चांदनी में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि रोशन एक शांत स्वभाव का युवक था, जिसने ऐसा कदम क्यों उठाया यह समझ से परे है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच के बाद सच्चाई सामने लाई जाएगी।

मृतक की पहचान चांदनी निवासी रोशन पिता सुरेश धुर्वे के रूप में हुई है। यह घटना शनिवार रात करीब 11 बजे हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों को इस घटना की जानकारी रात करीब एक बजे मिली। रोशन ने अपने व्हाट्सएप पर एक वीडियो स्टेटस डाला, इसके बाद जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसके एक रिश्तेदार ने उसके पिता को व्हाट्सएप स्टेटस के बारे में बताया, जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। यह स्थान उसके घर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर था।

रविवार को हुआ अंतिम संस्कार

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की प्राथमिक जांच की और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया। रविवार सुबह 10 बजे पोस्टमॉर्टम के बाद दोपहर 2 बजे युवक का अंतिम संस्कार किया गया।

इकलौता बेटा था

स्थानीय लोगों ने बताया कि रोशन अपने घर का इकलौता बेटा था और मजदूरी करता था।

 पुलिस को युवक के शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कोई अन्य कारण भी अभी तक सामने नहीं आया है। बता दें कि जिस वन विभाग के रेस्ट हाउस में युवक ने आत्महत्या की, वह वर्षों से खंडहर अवस्था में है और उसका उपयोग नहीं किया जा रहा था।

यह हादसा दिल दहला देने वाला हादसा है

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...