नेपानगर से असीर रोड के बीच में हुआ हादसा दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत वाहन चालक गंभीर रूप से घायल गाड़ी के अंदर सवारी थी जिसमें नाबालिक बच्चे थे
नेपानगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चांदनी असीरगढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी हादसे में मोटरसाइकिल चालक पति पत्नी की मौत हो गई जानकारी के अनुसार चार पहिया वाहन नेपानगर के बुधवारा क्षेत्र में रहने वाले मोटवानी ब्रदर्स का बताया जा रहा है।
जिसने धुलकोट क्षेत्र में रहने वाले बाइक सवार दंपति को टक्कर मारी जिससे दोनों की मौत हो गई आप को बता दे मोटवानी ब्रदर्स अपने वाहन सवारी पर चलाते है
जबकि इनके पास वाहनों का टैक्सी परमिट नहीं है साथ ही अक्सर बगैर लायसेंसी ड्राइवर इन वाहनों को चलाते नजर आए हैं आप को बता दे हादसे के बाद चालक फरार है।
हादसा: नेपानगर क्षेत्र के चांदनी असीरगढ़ मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
हताहत: मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी (दंपति) की मौत हो गई।
मृतक: दंपति धुलकोट क्षेत्र के निवासी थे।
आरोपी वाहन: टक्कर मारने वाली कार नेपानगर के बुधवारा क्षेत्र में रहने वाले मोटवानी ब्रदर्स की बताई जा रही है।
अवैध संचालन के आरोप: मोटवानी ब्रदर्स अपने वाहनों को सवारी के लिए ( टैक्सी के तौर पर) चलाते हैं।उनके पास वाहनों का टैक्सी परमिट नहीं है।
अक्सर बगैर लाइसेंसी ड्राइवर इन वाहनों को चलाते नजर आए हैं।
वर्तमान स्थिति: हादसे के बाद चालक फरार है।
यह दुर्घटना न केवल तेज रफ्तार और लापरवाही का परिणाम है, बल्कि अवैध रूप से सवारी वाहन चलाने और गैर-लाइसेंसी ड्राइवरों के इस्तेमाल से जुड़े गंभीर कानूनी और सुरक्षा उल्लंघनों की ओर भी इशारा करती है। पुलिस को जल्द से जल्द फरार चालक को गिरफ्तार कर, मोटवानी ब्रदर्स पर अवैध संचालन के संबंध में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें