नेपानगर में वार्ड क्रमान 10 मे आए दिन गंदगी देखी जा रही है स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत प्रशासन द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है
![]() |
| नेपानगर के शिवाजी पार्क की खराब होती हालत, विशेष रूप से जंगली घास की अधिकता और उससे साँपों के निकलने की समस्या बहुत गंभीर है और इस पर तुरंत ध्यान दिया जाना चाहिए। |
शिवाजी पार्क की देखभाल करने में प्रशासन असमर्थ होने के कारण युवा मराठा मंडल द्वारा तरुण पाटिल और अन्य नागरिकों ने पिछले दिनों दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद रूपाली जितेंद्र सावकारे जी से चर्चा कर टिखी नोक झोक की गई थी नागरिकों का कहना है कि आप नगर के पार्षद होने के बावजूद साफ सफाई स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा है जब जरूरत पड़ती है तभी यहां पर आकर माला अर्पण की जाती है प्रशासन का ध्यान इस पर क्यों नहीं रहता हैं
शिवाजी चौराहा के सामने पानी की टंकी एवं नाल का निर्माण का कार्य होना निश्चित था लेकिन स्वीकृति मिलने के बावजूद भी इस पर काम नहीं किया गया। इसे अतिक्रमण कर कई दुकानें लगाई गई एवं मार्केट में जितनी भी दुकान है उसका सारा कचरा जो नाला बनना था उसमें फेंका जाता है पर स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत इस पर नगर निगम कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिससे जंगली घास एवं गंदगी के कारण आए दिन साप एवं अन्य जानवर निकलते हैं जिससे आसपास रहने वाले लोगों को कभी भी जान कि हानि हो सकती है नगर निगम में भी इसकी कई बार शिकायत की गई है लेकिन नगर निगम इस पर कोई ध्यान नहीं देता ।
प्रशासन और नगर पालिका की इस अपेक्षा से नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। शिकायत में पार्क की खराब हालत, जंगली घास, स्वच्छता की कमी और साँपों के खतरे का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जा रहा हैं
शिवाजी पार्क नेपानगर के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। उम्मीद है कि आपके प्रयासों से प्रशासन जल्द ही सफाई और रखरखाव पर ध्यान देगा ताकि पार्क को सुरक्षित और उपयोगी बनाया जा सके।
यह शिवाजी पार्क सिर्फ पार्क ही नहीं बल्कि शिवाजी चौराहा के समीप शोभा का प्रतीक है और इसकी साफ सफाई समय-समय पर की जानी चाहिए क्योंकि यह शहर के मुख्य मार्ग से होता हुआ जाता है पार्कों का अच्छा रखरखाव न केवल नागरिकों के स्वास्थ्य और मनोरंजन के लिए जरूरी है, बल्कि यह शहर के सौंदर्य और सामुदायिक स्वास्थ्य को भी बढ़ाता है।
![]() |
| वार्ड क्रमांक 10 के कई लोगों द्वारा भी कई बार शिकायत की गई उन्होंने नगर निगम एवं 181 पर भि शिकायत की थी लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला |
यह एक सकारात्मक कदम होगा यदि नागरिक अपनी ओर से भी इस मामले को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं। एक सामूहिक प्रयास से प्रशासन का ध्यान इस महत्वपूर्ण आवश्यकता की ओर जल्द आकर्षित हो ।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें