सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्य प्रदेश के खंडवा मे पंधाना विधायक छाया मोरे ने कृषि उपज मंडी के निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं पाईं, जिसके बाद विधायक की शिकायत पर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच के लिए एसडीएम और अपर कलेक्टर को मंडी भेजा

 

पंधाना विधायक छाया मोरे ने कृषि मंडी में पाई लापरवाही, कलेक्टर के निर्देश पर जांच शुरू

खंडवा। पंधाना क्षेत्र की विधायक छाया मोरे ने हाल ही में पंधाना कृषि मंडी का आकस्मिक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने कई गंभीर अनियमितताएं पाईं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि मंडी में नमी जांचने के लिए आवश्यक मॉइश्चराइजर मशीन उपलब्ध नहीं है। 

जब उन्होंने इस बारे में मंडी सचिव हरे सिंह सोलंकी से सवाल किया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि हरे सिंह सोलंकी से संतुष्ट जवाब न मिलने पर विधायक छाया मोरे ने मंडी सचिव को मौके पर ही फटकार लगाई। इस दौरान विधायक एक्शन मोड में नजर आईं और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों के हितों से समझौता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विधायक ने कहा कि मंडी को चालू हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन किसानों की उपज की गुणवत्ता जांचने के लिए आवश्यक संसाधन अब तक नहीं लगाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि मंडी में चौकीदार तो मौजूद हैं, परंतु किसानों की फसलों की सुरक्षा और रखरखाव की जिम्मेदारी कोई नहीं ले रहा है। चौकीदारों द्वारा अपने कार्यों को जिम्मेदारी से न निभाने की शिकायतें भी सामने आईं। किसानों ने विधायक को बताया कि एसडीएम दीक्षा भमोरे और मंडी सचिव हरे सिंह सोलंकी की लापरवाही के चलते मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 

किसानों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से उनकी मक्का मंडी में पड़ी हुई है, लेकिन व्यापारी वर्ग बाहर से अनाज खरीद रहा है और मंडी में किसानों की उपज को अनदेखा किया जा रहा है। इस स्थिति के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

सुनील जैन ने बताया कि इन सभी समस्याओं और अनियमितताओं की जानकारी विधायक छाया मोरे ने खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता को दी। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर अरविंद चौहान ने पंधाना मंडी पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए स्पष्ट किया कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में कई जनप्रतीनिधि और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मंडल अध्यक्ष फकीर चंद कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जगदन्ने, चुनीलाल माणिकचंदानी, महामंत्री बंटी दादा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर और जगदीश एकले शामिल थे।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...