सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर में एक बच्चे ने अपने परिवार की किस्मत बदल दी. सिलमपुरा क्षेत्र में रहने वाले 4 वर्षीय मेधांश रायकवार ने महज छह घंटे के भीतर अपने परिवार को करोड़पतियों की कतार में खड़ा कर दिया.चार साल के मेधांश रायकवार की किस्मत और उनकी दादी द्वारा खरीदे गए महज़ ₹201 के कूपन ने पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी। ​बुरहानपुर के सिलमपुरा क्षेत्र के इस परिवार के लिए, गरबे के कार्यक्रम में टोयोटा फॉर्च्यूनर कार (53 लाख रुपये मूल्य की) जीतना, किसी चमत्कार से कम नहीं है।

 


बुरहानपुर में एक बच्चे ने अपने परिवार की किस्मत बदल दी. सिलमपुरा क्षेत्र में रहने वाले 4 वर्षीय मेधांश रायकवार ने महज छह घंटे के भीतर अपने परिवार को करोड़पतियों की कतार में खड़ा कर दिया. दरअसल, गरबे के एक कार्यक्रम में उसकी दादी ने ₹201 का इनामी कूपन खरीदा था. किस्मत ऐसी चमकी कि उसी कूपन ने उन्हें 53 लाख रुपए की टोयोटा फॉर्च्यूनर कार का मालिक बना दिया


ऐसे मेधांश के हाथ आई कार
यह पूरा मामला आभापुरी स्थित श्री सरकार धाम में आयोजित गरबा महोत्सव से जुड़ा है. यहां 30 दिन से इनामी कूपन योजना चलाई जा रही थी. मेंधांश की दादी जब रात 12 बजे गरबे में शामिल होने पहुंचीं, तो उन्होंने ₹201 देकर एक कूपन खरीदा. सुबह करीब 6 बजे कूपन ड्रॉ खोला गया. आयोजकों ने निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले मिक्सर में सभी चिट्ठियां डालीं और आंखों पर पट्टी बांधकर एक महिला ने एक चिट्ठी निकाली. इस पर “मेंधांश रायकवार” का नाम लिखा था. इस तरह छोटे मेंधांश के नाम पर 53 लाख की चमचमाती फॉर्च्यूनर कार का इनाम निकल आया

परिवार में खुशी की लहर
लोकल 18 की टीम ने जब परिवार से बात की, तो दादी किरण रायकवार ने बताया कि पोता उनसे रिमोट वाली कार की जिद कर रहा था, पर किस्मत ने उसे असली कार का मालिक बना दिया. पिता आकाश रायकवार और माता काजल रायकवार ने कहा कि उनके घर में कार नहीं थी, और वे कभी सोच भी नहीं सकते थे कि इतनी महंगी कार उनके आंगन में आएगी. “इसका मेंटेनेंस तक सोचना मुश्किल था, लेकिन भगवान ने हमारे बेटे के नाम से हमें इतना बड़ा तोहफ़ा दिया.”

दादा को आया था फोन
दादा कैलाश रायकवार ने बताया, कार्यक्रम के दौरान उनका मोबाइल नंबर कूपन पर लिखा गया था. जैसे ही इनाम उनके पोते के नाम निकला, आयोजकों ने फोन करके सूचना दी. मंच पर दादी को सम्मानपूर्वक बुलाया गया और पूरे आयोजन स्थल पर बधाइयों की गूंज छा गई.

‘लकी बॉय’ बना मेधांश
एलकेजी में पढ़ने वाला मेधांश अब पूरे क्षेत्र में “लकी बॉय” के नाम से प्रसिद्ध हैं. परिवार के सभी सदस्य कहते हैं कि अब वे हर शुभ कार्य, खरीदारी और कूपन भी उसी के नाम से ही लेंगे. रायकवार परिवार का कहना है कि यह इनाम उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है जो न केवल उनकी किस्मत, बल्कि पूरी जिंदगी बदल गया

चार साल के मेधांश रायकवार की किस्मत और उनकी दादी द्वारा खरीदे गए महज़ ₹201 के कूपन ने पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी।
​बुरहानपुर के सिलमपुरा क्षेत्र के इस परिवार के लिए, गरबे के कार्यक्रम में टोयोटा फॉर्च्यूनर कार (53 लाख रुपये मूल्य की) जीतना, किसी चमत्कार से कम नहीं है। यह दिखाता है कि किस्मत कब और कैसे पलट जाए, कोई नहीं कह सकता!

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...