सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छतरपुर जिले के हरपालपुर में बीजेपी नेता और नगरपालिका सीएमओ के बीच गर्मागर्म बहस. सीएमओ ने दबंगई दिखा सिखाया सबक.

 

छतरपुर जिले के हरपालपुर में बीजेपी नेता और नगरपालिका सीएमओ के बीच गर्मागर्म बहस. सीएमओ ने दबंगई दिखा सिखाया सबक.

​छतरपुर जिले के हरपालपुर में बीजेपी नेता और नगरपरिषद CMO के बीच कहासुनी के बाद मामले ने विवाद का रंग ले लिया. छतरपुर जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर हरपालपुर नगरपरिषद इलाके में रहने वाले बीजेपी नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश राय और CMO शैलेन्द्र सिंह के बीच हुई गर्मागर्म बहस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. मामले के तूल लेने पर नौगांव एसडीएम ने सीएमओ को समझाइश दी.

घर के बाहर कचरा देख भड़के सीएमओ

मामले के अनुसार BJP नेता ने घर के बाहर रोड पर कचरा फेंक दिया. इसी दौरान भ्रमण पर निकले CMO मौके पर पहुंचे. सीएमओ ने कचरा देखकर BJP नेता महेश राय के घर से बाहर बुलाया. CMO और बीजेपी नेता के बीच कचरा उठाने को लेकर बहस शुरू हो गई. CMO शैलेन्द्र सिंह ने कहा "अगर कचरा नहीं उठाया तो घर के अंदर फेक दिया जाएगा." वहीं गुस्साए BJP नेता महेश राय ने कहा ठदम है तो फिंकवाकर दिखाओ."

🤔 परिदृश्य और विचार

​यह एक संवेदनशील मामला है जिसमें एक अधिकारी का कर्तव्य और नवाचार (डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन को प्रभावी बनाना) एक राजनीतिक दबाव के सामने आ गया है।

एसडीएम ने सीएमओ को समझाया

बीजेपी नेता का कहना है "इसकी शिकायत मैंने कलेक्टर, SDM और बीजेपी नेताओं सहित नगरपरिषद के अध्यक्ष से की है." वहीं, सीएमओ शैलेन्द्र सिंह का कहना है "शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी सभी की है. ऐसा इसलिए किया कि और लोग सफाई के प्रति जागरूक हो सकें." वहीं, नौगांव SDM जीएस पटेल का कहना है "मामला संज्ञान में आया है. CMO को समझाइश दी गई है. इस तरह करना उचित नही है. लोगों को भी सफाई में सहयोग करना चाहिए."


मुख्यमंत्री के सामने दो मुख्य बातें होंगी:

​स्वच्छता और जनहित: क्या अधिकारी शैलेन्द्र चौहान का कदम (कचरा न देने वालों पर कार्रवाई) स्वच्छ भारत अभियान और शहर की स्वच्छता के व्यापक हित में था?

​राजनीतिक तालमेल: क्या इस कार्रवाई से स्थानीय भाजपा नेता के दबाव या राजनीतिक संतुलन को कोई नुकसान हुआ है?

​एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी जो नियमों को प्रभावी ढंग से लागू कर रहा है, उसकी पीठ थपथपाना और उसे प्रोत्साहित करना अक्सर सुशासन (Good Governance) का प्रतीक माना जाता है। वहीं, राजनीतिक शिकायतें भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती हैं।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...