सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चांदनी में न ट्रेन रूक रही न ही बस, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

 


नेपानगर क्षेत्र के ग्राम चांदनी के लोग करीब दो साल से बेहतर कनेक्टिविटी न मिलने से परेशान हो रहे हैं। न तो उन्हें ट्रेन की सुविधा मिल पा रही है न ही बस की। दरअसल दो साल पहले रेलवे ने कुछ स्टेशनों पर पैसेंजर ट्रेन का स्टापेज बंद कर दिया। इसमें चांदनी रेलवे स्टेशन भी शामिल है। इसके बाद से यहां के लोग बसों पर निर्भर हो गए, लेकिन बसें भी यहां नहीं रूक रही है। इसे लेकर सोमवार को ग्राम के लोगों ने आक्रोश जताया। उनका कहना है कि कई बार परिवहन विभाग को भी अवगत कराया गया है, लेकिन फिर भी चांदनी में बसें नहीं आ रही है। नेपानगर से प्रतिदिन कई बसें बुरहानपुर की ओर जाती है, लेकिन यह चांदनी गांव के बाहर से ही नेपा, रतागढ़, बोरसल होते हुए बुरहानपुर चले जाती है। ग्रामीण नारायण देशमुख के अनुसार गांव से रेलवे लाइन होकर गुजरती है। यहां रेलवे स्टेशन भी है, लेकिन सवारी गाड़ी नहीं रूकती। सड़क मार्ग है, लेकिन बसें नहीं आती। खंडवा बुरहानपुर की बसें बायपास होकर निकल जाती है। ग्रामीण परेशान हैं कि यात्रा करें तो कैसे करें। लोगों को चार किमी दूर रतागढ़, बोरसल जाना पड़ता है तब बस मिलती है।

ग्रामीणों ने ट्रेन, बस कनेक्टिविटी न होने पर आक्रोश जताया

पैसेंजर को एक्सप्रेस बनाने से बढ़ी परेशान 

रेलवे ने पैसेंजर ट्रेन को एक्सप्रेस बनाकर इसका किराया भी बढ़ाया। दो साल पहले की गई। इस कवायद के दौरान चांदनी रेलवे स्टेशन पर भी पैसेंजर का स्टापेज बंद कर दिया गया। इसके बाद से स्थानीय ग्रामीण खासे परेशान हैं, क्योंकि वह पहले कम किराये में ही पैसेंजर ट्रेन से

अंडरपास होने के बाद भी नहीं आ रही बसें

ग्रामीणों के अनुसार गांव में दो अंडरपास हैं। यहां से आसानी से बस आ जा सकती है, लेकिन इसके बाद भी ऐसा नहीं हो रहा है। बस रतागढ़ से सीधे बोरसल निकल जाती है। ट्रेन का स्टापेज पहले से ही स्थगित है। इंदौर की केवल

आवागमन करते थे। लेकिन अब आर्थिक खर्च भी बढ़ गया है। बसों से सफर जहां मंहगा हुआ है तो वहीं बस गांव में न आने से परेशानी अलग हो रही है। ग्रामीणों की मांग है कि इस समस्या का निराकरण होना चाहिए, क्योकि काफी लोग इस समस्या से परेशान हो रहे हैं।

एक बस ही रूकती है जबकि दूसरी नहीं रूकती। इसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने परिवहन विभाग से भी मांग की थी, लेकिन फिर भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों की मांग है कि बस रतागढ़ से होकर चांदनी आए।

कोरोना के समय से नेपानगर में दो यात्री ट्रेनों के स्टापेज स्थगित हैं। यहां महानगरी, कलकत्ता मुंबई हावड़ा एक्सप्रेस का स्टापेज हुआ करता था, लेकिन कोरोना के बाद से इसे अब तक दोबारा चालू नहीं किया गया है। जबकि इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। यात्रियों की ओर से लगातार मांग की जा रही है, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। वहीं कई यात्री ट्रेनों के भी स्टापेज की मांग की जा रही है, लेकिन फिर भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

पुलिया निर्माण के कारण समस्या बरकरार

नेपानगर में पांधार पुल का निर्माण हो रहा है। इसके कारण यहां से छोटे बड़े वाहन तो निकल रहे हैं, लेकिन बसें नहीं निकल पा रही है। इसका काम कुछ समय पहले ही चालू हुआ है, लेकिन यह अभी प्रारंभिक स्तर पर ही है। ऐसे में करीब सालभर तक आमजन को और परेशान होना पड़ सकता है। इधर, इंदौर इच्छापुर हाईवे का निर्माण भी चल रहा है। असीरगढ़ रोड बनने के कारण भी चांदनी गांव से बसें नहीं निकल रही है।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...