सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं


 भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से निर्वाचक नामवली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के संबंध में प्राप्त निर्देशों एवं गहन पुनरीक्षण के कार्यक्रम से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को अवगत कराये जाने हेतु संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित रही।

बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा निर्वाचक नामावली के गहन पुनरीक्षण कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। बैठक में गहन पुनरीक्षण अंतर्गत जारी कार्यक्रम के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी सहित अनुच्छेद 326 के बारें में भी बताया गया।

विदित है कि, वर्ष 1951 से 2004 तक 8 बार एसआईआर किया जा चुका हैं पिछला एसआईआर लगभग 21 वर्ष पहले वर्ष 2002-2004 में किया गया था। निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत प्रत्येक मतदाता के लिये विशिष्ट गणना प्रपत्र तैयार किये जायेंगे। जिसमें वर्तमान मतदाता सूची की प्रविष्टियों से संबंधित आवश्यक जानकारी रहेगी। बीएलओ प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र वितरित करेंगे तथा मतदाता का नाम पिछले एसआईआर में मिलान करेंगे।  

बीएलओ मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर भरे हुये गणना प्रपत्र मतदाताओं से प्राप्त कर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को जमा करेंगे। प्रत्येक मतदाता के घर बीएलओ कम से कम तीन बार जायेंगे। ऐसे मतदाताओं की पहचान करेंगे जो मृत हैं, स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए हैं, या एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत हैं।

राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि, यदि किसी मतदाता के पास दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में आयोग द्वारा वैद्य कुल 13 प्रकार के दस्तावेज निर्धारित किये गये हैं, जो मतदाता गणना फार्म के साथ बीएलओ को प्रस्तुत कर सकेंगे। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश पाटीदार सहित अन्य उपस्थित रहे।


विदित है कि, एसआईआर की प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इस बीच 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक बीएलओ को ट्रेनिंग दी जाएगी। बीएलओ द्वारा 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा। ड्रॉफ्ट रोल का प्रकाशन 9 दिसंबर को किया जाएगा। दावा आपत्तियों के आवेदन 9 दिसंबर, 2025 से 8 जनवरी, 2026 तक लिए जाएंगे। इसके बाद 7 फरवरी, 2026 को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...