सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुधवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत प्रदेश सहित कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने तमिलनाडु से प्रसारित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा और सुना, आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बुरहानपुर केबिनेट मंत्री श्रीमति चिटनिस ने कहा कि, फसल चक्र अपनाकर फसल एवं जमीन दोनो को सुरक्षित रखा जा सकता है।।

 


बुधवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत प्रदेश सहित बुरहानपुर जिले के किसानों के खाते में 21वीं किश्त सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के 59,476 कृषकगण 11 करोड़ 89 लाख 52 हजार रूपये की राशि से लाभान्वित हुए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सभागृह में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित रहा। कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने तमिलनाडु से प्रसारित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा और सुना। 

आयोजित कार्यक्रम में बुरहानपुर केबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस, अन्य जनप्रतिनिधिगण, उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके, मंडी सचिव श्री भूपेन्द्र सोलंकी, अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण सहित जिले के कृषकगण उपस्थित रहे।

आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बुरहानपुर केबिनेट मंत्री श्रीमति चिटनिस ने कहा कि, फसल चक्र अपनाकर फसल एवं जमीन दोनो को सुरक्षित रखा जा सकता है।

 उन्होंने कहा कि, कृषकगण कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग से प्राप्त मार्गदर्शन में जैविक खेती करें। वहीं उन्होंने किसानों से कहा कि, फसल अवशेषों को न जलायें, इससे मृदा में उपस्थित पोषक तत्व, सूक्ष्मजीव प्रभावित नहीं होंगे और मृदा की उर्वराशक्ति भी बनी रहेगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन दलहन अंतर्गत चना की जे.जी. 24 किस्म के बीजों का भी वितरण किसानों को किया गया।

आप देख रहे हैं 👇




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...