सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर शहर के लालबाग रोड स्थित निजी अस्पताल में मंगलवार शाम एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन ने काफी देर तक यहां हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। मौके पर लालबाग थाना प्रभारी अमित सिंह जादौन टीम के साथ पहुंचे और परिजन को समझाईश दी। उन्होंने कहा- महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कल जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।



 बुरहानपुर शहर के लालबाग रोड स्थित निजी अस्पताल में मंगलवार शाम एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन ने काफी देर तक यहां हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की।

 मौके पर लालबाग थाना प्रभारी अमित सिंह जादौन टीम के साथ पहुंचे और परिजन को समझाईश दी। उन्होंने कहा- महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कल जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

टीआई ने बताया ने बताया मंगलवार शाम हकीमी अस्पताल से जानकारी मिली कि किसी महिला की उपचार के दौरान मौत हुई है। उसे लेकर यहां मौजूद परिजन ने शंका जाहिर की। महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पैनल पोस्टमार्टम करेगा। उनसे रिपोर्ट लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजन बोले- अस्पताल सील होना चाहिए, भाजपा जिलाध्यक्ष भी पहुंचे

महिला के परिवार के सदस्य आकाश ने बताया कि सुबह आठ बजे हमारे परिवार की वैष्णवी नामक महिला को गर्भाश्य ऑपरेशन के लिए लेकर हकीमी हॉस्पिटल लेकर आए थे। डॉक्टरों ने दोपहर दो बजे ऑपरेशन चालू किया इसके बाद कोई जवाब नहीं दिया। शाम 6 बजे बताया कि डेथ हो गई है। डॉक्टर की लापरवाही है इसलिए अस्पताल सील होना चाहिए।

 इस दौरान मौजूद लोगों ने नारेबाजी भी की। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा- हमारे से जुड़े चौहान परिवार के यहां से बहु को उपचार के लिए लाया गया था। डॉक्टर का कहना था कि ट्रीटमेंट के दौरान हालत बिगड़ी, हमने प्रयास किया। हमारी प्रशासन से मांग है कि इसकी जांच हो। अच्छी परिस्थिति में पेशेंट यहां आई थी। यह हमारे लिए किसी सदमे से कम नहीं है इसलिए पूरे मामले की जांच हो।

डॉक्टर बोलीं-परिजन के आरोप पूरी तरह निराधार, हमारा चेंबर तोड़ा

इसे लेकर हकीमी हास्पिटल की डॉ. रेहाना बोहरा ने कहा- हमारी पुरानी पेशेंट थी। पिछले छह आठ से बच्चा दानी में प्रॉब्लम थी और उपचार चल रहा था। यह बता दिया गया था कि यह ऑपरेशन कठीन है। इसे पार्ट पार्ट में करना था। पहले तीन बार ऑपरेशन कर चुके थे, आज लास्ट स्टेज था। 

ऑपरेशन सफल भी हो गया था। आखिरी में एक मिनट में उसकी तबीयत बिगड़ी। सर्जरी पूरी हो चुकी थी तभी चेस्ट पेन हुआ। हमारे पास पहले से दो वेंटिलेटर थे, एक बाहर से भी बुला लिया था। पेशेंट के फेफड़ों में पानी भर गया था। दो घंटे तक पूरी टीम लगी थी।

 परिजन के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा हमारा चेंबर भी कुछ लोगों ने तोड़ दिया।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...