सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर जिले में केला और हल्दी की फसलों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। उपसंचालक उद्यान श्री एस.आर. चौहान ने जानकारी दी कि नेशनल हार्टिकल्चर बोर्ड (NHB), भोपाल से उपसंचालक श्रीमती यशोदा ने क्लस्टर विकास कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी।

 

मंगलवार को कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में क्लस्टर विकास कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

कार्यशाला में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने उद्यानिकी विभाग को निर्देश दिये कि, जिन राज्यों में सीडीपी के तहत जिन्होंने अच्छे क्लस्टर डेवलप किये है उनके प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर कार्यशाला का आयोजन किया जाये एवं अधिक से अधिक किसानों को जानकारी प्रदान की जायें।

उपसंचालक उद्यान श्री एस.आर.चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि, कार्यशाला में नेशनल हार्टिकल्चर बोर्ड भोपाल से उपसंचालक श्रीमती यशोदा ने क्लस्टर विकास कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। जिले में उत्पादित ऐसी फसल जिसकी फार्म ग्रेट वेल्यू 100 करोड़ से अधिक हैं, 

जैसे बुरहानपुर में केला एवं हल्दी फसल बडे़ पैमाने पर होती हैं तथा केला एवं हल्दी फसल के उत्पादन, उत्पादकता, प्रोसेसिंग एवं मार्केटिंग हेतु जिलें के एफपीओ, एफपीसी सीडीपी, के तहत आवेदन प्रस्तुत कर केला एवं हल्दी उत्पादक कृषकों को लाभान्वित कर सकते हैं, ताकि उद्यान विभाग, नेशनल हार्टिकल्चर बोर्ड, एपिडा आदि शासकीय विभागों द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का किसानों को क्लस्टर के रूप में लाभ प्राप्त हो सकें।

🌾 बुरहानपुर के लिए क्लस्टर फसलें

​जिले में क्लस्टर विकास कार्यक्रम के तहत चुनी गई फसलों और संबंधित जानकारी:

पहचान का मानदंड: जिले में उत्पादित ऐसी फसलें जिनकी फार्म गेट वैल्यू (Farm Gate Value - FGV) ₹100 करोड़ से अधिक है।

फोकस फसलें: बुरहानपुर जिले के लिए केला और हल्दी की फसलों को बड़े पैमाने पर क्लस्टर विकास के लिए चुना गया है।

किसानों को लाभ: केला एवं हल्दी उत्पादक कृषक किसान उत्पादक संगठन (FPO/FPC) के माध्यम से CDP के तहत आवेदन प्रस्तुत कर लाभान्वित हो सकते हैं।

समन्वित लाभ: क्लस्टर के रूप में लाभ मिलने से किसानों को उद्यान विभाग, नेशनल हार्टिकल्चर बोर्ड (NHB), एपिडा (APEDA) आदि शासकीय विभागों द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा।

🎯 क्लस्टर विकास कार्यक्रम (CDP) का उद्देश्य

​क्लस्टर विकास कार्यक्रम एक केंद्र प्रायोजित योजना है जिसका उद्देश्य किसी विशेष भौगोलिक क्षेत्र में एक केंद्रित बागवानी फसल के उत्पादन और मूल्य श्रृंखला को मजबूत करना है।

इसके मुख्य उद्देश्य हैं:

समग्र विकास: बागवानी क्लस्टरों का समग्र विकास करना ताकि वे विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकें।

एकीकृत विकास: फसल के प्री-प्रोडक्शन, उत्पादन, पोस्ट-हार्वेस्ट, लॉजिस्टिक्स, ब्रांडिंग और मार्केटिंग का एकीकृत और बाजार-आधारित विकास करना।

आय में वृद्धि: किसानों की आय बढ़ाना और निर्यात में सुधार करना।

उपसंचालक उद्यान श्री एस.आर. चौहान ने जानकारी दी कि नेशनल हार्टिकल्चर बोर्ड (NHB), भोपाल से उपसंचालक श्रीमती यशोदा ने क्लस्टर विकास कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...