सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खंडवा जिले को कलेक्टर श्री गुप्ता व जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौड़ा होंगे सम्मानित "जल संचय, जन भागीदारी" पहल के लिए प्रथम पुरस्कार मिलेगा

 


कलेक्टर श्री गुप्ता व जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौड़ा होंगे सम्मानित

“जल संचय, जन भागीदारी” में खण्डवा जिले को आज मिलेगा प्रथम पुरस्कार 

राष्ट्रीय जल पुरस्कार के तहत कावेश्वर पंचायत को मिलेगा 18 नवंबर को पुरस्कार 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के अंतर्गत नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत की श्रेणी में खंडवा जिले की कावेश्वर पंचायत को द्वितीय पुरस्कार दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, खण्डवा के कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.नागार्जुन बी. गौड़ा को पुरस्कार प्रदान करेंगी। 

कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार के #जल_शक्ति_अभियान_कैच_द_रेन” के तहत शुरू की गई “जल संचय, जन भागीदारी” पहल में खण्डवा जिले ने जल संरक्षण के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, इसके लिए भी मंगलवार को खण्डवा जिले को 2 करोड़ रूपये का पुरस्कार मिलेगा। 

 कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि खंडवा जिले की ग्राम पंचायत कावेश्वर में किए गए जल संरक्षण के उल्लेखनीय कार्यों के कारण देश की सभी पंचायतों में कावेश्वर का चयन किया गया है। 

इसके लिए 1.5 लाख रूपये का नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत द्वारा विगत वर्षाे में कावेरी नदी के उद्गम स्थल कुंड का जीर्णाेद्धार, पंचायत क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी क्षेत्र का सैचुरेशन अप्रोच से वाटरशेड के मूल सिद्धांत रिज टू वैली के आधार पर विकसित किया गया जिसमें 50 हेक्टेयर क्षेत्र में कंटूर, 55 गली प्लग, 35 पोखर तालाब, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, हैंडपंप रिचार्ज, बोरवेल रिचार्ज, रिचार्ज शाफ्ट का निर्माण किया गया।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...