Skip to main content

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 4 नवम्बर 2025 से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है। जिसमें 2025 की मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं की मैपिंग 2003 की मतदाता सूची से किये जाने का कार्य बीएलओं एप के माध्यम से किया जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बुरहानपुर द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में तथा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नेपानगर द्वारा नेपानगर में समस्त बीएलओ को बीएलओ एप के माध्यम से की जाने वाली सम्पूर्ण प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

 


भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 4 नवम्बर 2025 से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है। जिसमें 2025 की मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं की मैपिंग 2003 की मतदाता सूची से किये जाने का कार्य बीएलओं एप के माध्यम से किया जाना है।

 रविवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बुरहानपुर द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में तथा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नेपानगर द्वारा नेपानगर में समस्त बीएलओ को बीएलओ एप के माध्यम से की जाने वाली सम्पूर्ण प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

4 नवम्बर 2025 से बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक प्रदाय किया जाना है। जिसमें मतदाताओं द्वारा जानकारी भरी जाकर बीएलओं को वापिस प्रदाय किया जाना है। इसीक्रम में रविवार को नेपानगर विधानसभा अंतर्गत धुलकोट, दर्यापुर खकनार में तथा बुरहानपुर विधानसभा अंतर्गत शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय बुरहानपुर, सावित्रीबाई फुले कन्या शाला बुरहानपुर तथा शाहपुर में मास्टर ट्रेनर्स एवं तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा शिक्षकों को गणना पत्रक भरने संबंधी जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया।

🇮🇳 मुख्य बिंदु: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य

​प्रारंभ तिथि: 4 नवम्बर 2025 से।

​कार्य: 2025 की मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं की मैपिंग 2003 की मतदाता सूची से करना।

​माध्यम: यह कार्य बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) एप के माध्यम से किया जाएगा।

​जिम्मेदार अधिकारी: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में।

​प्रशिक्षण:

​रविवार को रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा बुरहानपुर (कलेक्ट्रेट सभाकक्ष) और नेपानगर में समस्त बीएलओ को बीएलओ एप की सम्पूर्ण प्रक्रिया पर मार्गदर्शन दिया गया।

​नेपानगर विधानसभा (धुलकोट, दर्यापुर, खकनार) और बुरहानपुर विधानसभा (शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, सावित्रीबाई फुले कन्या शाला, शाहपुर) में मास्टर ट्रेनर्स, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा शिक्षकों को गणना पत्रक भरने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।

​बीएलओ का कार्य (4 नवम्बर 2025 से):

​बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक (Enumeration Sheet) प्रदान करना।

​मतदाताओं द्वारा जानकारी भरकर गणना पत्रक वापिस बीएलओ को प्रदान किया जाना।

​यह पुनरीक्षण कार्य मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटि रहित बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, खासकर 2003 की सूची से मैपिंग करके उसकी सटीकता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

आप देख रहे है 👇



Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...