सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विधानसभा क्षेत्र-179 नेपानगर अंतर्गत ग्राम पांगरी के मतदान केन्द्र- 302 के बीएलओ श्री प्रकाश सिंह राठौड़ द्वारा एसआईआर के तहत शत् प्रतिशत गणना पत्रकों का डिजिटाईजेशन कार्य पूर्ण करने पर अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश पाटीदार द्वारा शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 


मध्य प्रदेश बुरहानपुर जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि मतदाता सूची से संबंधित सभी कार्य पारदर्शी और त्रुटिरहित हो। जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) का कार्य लगातार तेजी से आगे बढ़ रहा है एवं निर्वाचन कार्य में संलग्न समस्त अधिकारी और कर्मचारी लगातार फील्ड में सक्रिय रहते हुए अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे है। साथ ही एसआईआर कार्यों की नियमित समीक्षा भी की जा रही है ताकि, निर्धारित समय-सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण हो सके। इसी कड़ी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले

अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जा रहा है।

विधानसभा क्षेत्र-179 नेपानगर अंतर्गत ग्राम पांगरी के मतदान केन्द्र- 302 के बीएलओ श्री प्रकाश सिंह राठौड़ द्वारा एसआईआर के तहत शत् प्रतिशत गणना पत्रकों का डिजिटाईजेशन कार्य पूर्ण करने पर अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश पाटीदार द्वारा शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीएलओ श्री प्रकाश सिंह राठौड़ ने अपनी कार्य पद्धति बताते हुए कहा कि, मैंने एसआईआर का कार्य पूरे समर्पण के साथ किया। इस कार्य में मेरे वरिष्ठ अधिकारियों का मुझे लगातार मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा, जिससे मुझे सही दिशा मिली।

 मैं अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से लगातार संपर्क मे रहा एवं उन्हें एसआईआर संबंधी समस्त जानकारियों से अवगत कराया। वहीं मैंने अपने बूथ से जुड़ा पूरा डेटा पहले ही निकालकर रख लिया था, जिससे आगे का काम आसान हो गया। इसके बाद मैंने घर-घर जाकर गणना पत्रक भरवाएं और सुनिश्चित किया कि कोई भी मतदाता सूची से वंचित न रहे। बीएलओ श्री प्रकाश सिंह राठौड़ ने कहा कि, इस कार्य में मुझे अपने सहयोगियों का भी पूरा सहयोग मिला। सबके सहयोग और सही मार्गदर्शन से, मैं डिजिटाईजेशन का कार्य शीघ्र पूरा कर सका।

यह एक सराहनीय उपलब्धि है, क्योंकि चुनाव संबंधी कार्यों में डिजिटाईजेशन से सटीकता, पारदर्शिता और कार्यक्षमता (efficiency) बढ़ती है।

आप देख रहे है 👇




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...