सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ने साइबर सेल टीम तथा सायबर हेल्प डेस्क कोतवाली से आरक्षक महेन्द्र प्रताप के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें प्रकरण निराकरण हेतु उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई दी है।

 

मध्य प्रदेश बुरहानपुर सायबर सेल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 1,09,115/- रुपये की राशि पीड़ित के खाते में करवाई वापस।

हाई रिटर्न ट्रेडिंग इंवेस्टमेंट का झांसा देकर हुई थी ऑनलाइन धोखाधड़ी।

यदि कोई ऑनलाइन फ्रॉड हो जाए तो तत्काल 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें या नजदिकी थाने पर सायबर हेल्प डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज कराये।

बुरहानपुर  पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन मे जिला बुरहानपुर के सभी थानो पर सायबर हेल्प डेस्क की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है अतः साय़बर संबंधी शिकायते संबंधित थानो के माध्यम से त्वरित दर्ज करायी जा सकती है।

शिकायतकर्ता इलियास (परिवर्तित नाम), निवासी दाउदपुरा, थाना कोतवाली द्वारा 1930 पर काल किया गया, जिससे 1930 का इवेंट मिलते ही थाना कोतवाली में सायबर हेल्प डेस्क आरक्षक महेन्द्र प्रताप द्वारा त्वरित शिकायत दर्ज की गयी थी। शिकायत में बताया गया कि फरियादी जोकि पावर लुम व्यापारी है, जिसे ट्रेडिंग मे इंवेस्टमेंट आफर दिया गया, जिसमे बहुत ज्यादा हाई रिटर्न देने का वादा किया गया तब आवेदक द्वारा अनावेदक के बैंक खाते मे कुल 1,68,434/- रुपये की राशि युपीआई ट्रांज़ैक्शनों के माध्यम से किये गये थे जिसका रिटर्न लगभग 5,00,000 बताया गया किंतु फरियादि द्वारा जब अपनी इंवेस्टमेंट की राशि वापस लेने का प्रयत्न किया गया तब फरियादी को उसकी राशि समय पर वापस नही मिलने पर शक हुआ की फरियादी के साथ फ्राड हुआ है शिकायत मे युपीआई ट्रांज़ैक्शनों के माध्यम से फ्रॉडस्टर ने पीड़ित के खाते से कुल ₹1,68,434/- की धोखाधड़ी कर ली।

शिकायतकर्ता के साथ धोखाधड़ी होने के बाद पीड़ित ने तुरंत ही 1930 पर काल किया जिससे 1930 का इवेंट मिलते ही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में सायबर हेल्प डेस्क कोतवाली से आरक्षक महेन्द्र प्रताप द्वारा शिकायत को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल नेशनल सायबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की गई।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में सायबर टीम साइबर सेल प्रभारी श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, आरक्षक दुर्गेश पटेल, सत्यपाल बोपचे, ललित चौहान, शक्तिसिंह तोमर तथा सायबर हेल्प डेस्क कोतवाली से आरक्षक महेन्द्र प्रताप द्वारा विभिन्न बैंक, से निरंतर समन्वय स्थापित किया गया। टीम के त्वरित व प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप फ्रॉड की गई राशि से ₹1,09,115/- को सफलतापूर्वक होल्ड कराया गया तथा विधिक एवं तकनीकी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उक्त राशि पीड़ित इलियास (परिवर्तित नाम) के बैंक खाते में सुरक्षित रूप से रिफंड करा दी गई।

पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ने साइबर सेल टीम तथा सायबर हेल्प डेस्क कोतवाली से आरक्षक महेन्द्र प्रताप के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें प्रकरण निराकरण हेतु उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई दी है।

आमजन हेतु साइबर सुरक्षा सलाह

(01) किसी भी संदिग्ध ईमेल, लिंक, APK File या ऐप पर क्लिक न करें।

(02) अपनी बैंकिंग जानकारी, OTP, पासवर्ड या UPI PIN किसी भी व्यक्ति को न दें।


(03) केवल आधिकारिक कस्टमर केयर नंबरों से ही संपर्क करें।


(4) यदि कोई ऑनलाइन फ्रॉड हो जाए तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या

www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं— First Hour is Golden Hour तुरंत शिकायत करने से राशि रिकवरी की संभावना बढ़ती है।

सतर्क रहें ! सावधान रहें ! सायबर सुरक्षित रहें !

आप देख रहे है 👇




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...