pub-4032623511138817 बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने जताया सीएम डॉ.मोहन यादव का आभार 227 परिवारों को 4.96 करोड़ की सहायता राशि के रूप मेें मिला आर्थिक संबल योजनांतर्गत श्रमिक परिवारों को कठिन समय में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने जताया सीएम डॉ.मोहन यादव का आभार 227 परिवारों को 4.96 करोड़ की सहायता राशि के रूप मेें मिला आर्थिक संबल योजनांतर्गत श्रमिक परिवारों को कठिन समय में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

 

मध्य प्रदेश बुरहानपुर के 227 परिवारों को 4.96 करोड़ की सहायता राशि के रूप मेें मिला आर्थिक संबल

बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने जताया सीएम डॉ.मोहन यादव का आभार

बुरहानपुर मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजनांतर्गत श्रमिक परिवारों को कठिन समय में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से सामान्य मृत्यु एवं दुर्घटना में मृत्यु के प्रकरणों में अनुग्रह सहायता राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में डी.बी.टी. के माध्यम से अंतरित की गई। इसमें बुरहानपुर जिले के अंतर्गत सामान्य मृत्यु के 206 प्रकरण एवं दुर्घटना में मृत्यु के 21 प्रकरण, इस प्रकार कुल 227 प्रकरणों में 4 करोड़ 96 लाख की सहायता राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित की गई। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम बुरहानपुर के एन.आई.सी. के माध्यम से सीधे प्रसारित किया गया।


श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि संबल योजनांतर्गत बुरहानपुर जिले के 227 परिवारों को 4 करोड़ 96 लाख की सहायता राशि अंतरित की गई। इसमंे जनपद पंचायत बुरहानपुर के 86 परिवार, नगर पालिक निगम बुरहानपुर के 31, नगर परिषद शाहपुर के 8, जनपद पंचायत खकनार के 100 तथा नगर पालिका परिषद नेपानगर के 2 परिवारों को सहायता राशि वितरित की गई। इस प्रकार जिले के कुल 227 श्रमिक परिवार मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना से लाभान्वित हुए।


विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने कहा कि “मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना श्रमिक परिवारों के लिए संकट की घड़ी में सरकार द्वारा दिया गया भरोसा है। आज बुरहानपुर जिले के 227 परिवारों को लगभग पाँच करोड़ रुपए की सहायता राशि सीधे खातों में पहुँची है, जो ऐतिहासिक उपलब्धि है। श्रीमती चिटनिस ने जिले की जनता की ओर से मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा राज्य सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े श्रमिक तक सहायता पहुँचाने के लिए संकल्पित है। संबल योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सम्मान और सुरक्षा दोनों मिल रही है।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा है कि रोटी, कपड़ा और मकान जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के अलावा भी ऐसी जरूरतें होती हैं, जिनके लिए धनराशि जरूरी होती है। प्रसूति, बीमारी, दिव्यांगता और किसी अपने को खो देने जैसे मुश्किल समय में कई बार हम स्वयं को असहाय महसूस करते हैं। संबल योजना ऐसे ही मुश्किल वक्त में जरूरतमंद के आंसू पोछती है और उनको सहारा प्रदान करती है। राज्य सरकार प्रदेश के गरीब और श्रमिक वर्ग के कल्याण तथा उनका भाग्य बदलने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की भावना के अनुरूप अंत्योदय के कल्याण के संकल्प को प्रदेश में क्रियान्वित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में लाभान्वित हितग्राहियों ने सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए कठिन समय में वास्तविक संबल साबित हुई है।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...