pub-4032623511138817 नेपानगर प्रधान मंत्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस नेपानगर में शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर मध्य प्रदेश के समस्त शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयो में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेपानगर प्रधान मंत्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस नेपानगर में शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर मध्य प्रदेश के समस्त शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयो में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

 

नेपानगर प्रधान मंत्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस नेपानगर में शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस आयोजित....

मध्य प्रदेश के समस्त शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयो में कार्यक्रम आयोजित

बुरहानपुर मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर मध्य प्रदेश के समस्त शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयो में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसके अंतर्गत प्रधान मंत्री कालेज ऑफ एक्सीलेंस नेपानगर में व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। 

मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर मायाराम चौहान ने बताया कि गुरू गोविंद सिंह जी जो कि सिखों के दसवें गुरु हैं जिन्हें हिंदी की चादर भी कहा जाता है 

उनकी पुत्रो की बलिदान की शहादत के रूप में वीर बाल दिवस दिवस मनाया जा रहा है। विश्व इतिहास में धर्म एवं मानवीय मूल्य आदर्श एवं सिद्धांतों की रक्षा के लिए प्राणों के आहुति देने वाले गुरु गोविंद सिंह जी साहब का स्थान अद्वितीय है ।

श्री गुरू गोविंद सिंह जी साहब जी विश्व में प्रभावशाली गुरु है ।द्वितीय वक्ता के रूप में डॉक्टर राजेंद्र सिसोदिया ने बताया कि गुरू गोविंद सिंह जी ने मुगल सेना के खिलाफ आवाज बुलंद कर धर्म के रक्षा के लिए अपने परिवार का बलिदान कर दिया। साथ ही अत्याचारों और धर्मांतरण के खिलाफ खड़े होकर धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा की जिसके कारण उनके पुत्रों को शहीद कर दिया गया। उनकी शिक्षाओं ने खालसा पंथ की परंपरा का मार्ग प्रशस्त किया ।

गुरु गोविंद सिंह जी ने भारत के गुरु परंपरा का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया है।

 कार्यक्रम प्रभारी कुमारी कविता सेठी ने बताया वर्तमान समय में यह आवश्यक प्रतीत होता है कि भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का प्रबोधन विद्यार्थियों के मध्य होना चाहिए ।जिससे विद्यार्थियों में अपने देश और उनकी संस्कृति के प्रति गौरव जागृत हो। कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। स्टाफ सदस्य के रूप में महेंद्र निंबालकर एवं नरेंद्र नागले उपस्थित रहे।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...