सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत जिले के लाभान्वित 30 उद्यमियों को क्षमता निर्माण घटक के तहत 3 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत जिले के लाभान्वित 30 उद्यमियों को क्षमता निर्माण घटक के तहत 3 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 3 दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रामीण कौशल विकास केन्द्र बुरहानपुर में सोमवार को हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला पंचायत सीईओ श्री सृजन वर्मा, उपसंचालक उद्यान श्री एस.आर.चौहान, एलडीएम श्री महावीर राय, कृषि विज्ञान केंद्र से वैज्ञानिक डॉ. मेघा विभुते एवं निदेशक आरसेटी से श्री नरेश कुमार सेन्द्र की उपस्थिति में किया गया।

प्रशिक्षण में जिला पंचायत सीईओ श्री वर्मा द्वारा सभी उद्यमियों को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ लेने तथा उद्योग संचालन संबंधी समस्याओं का समाधान प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे उद्यमियों को निर्मित उत्पाद की गुणवत्ता, पैकेजिंग, मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने तथा समय-समय पर उद्यानिकी कार्यालय से मार्गदर्शन प्राप्त करने की बात भी कही गयी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपसंचालक उद्यान श्री चौहान द्वारा पीएमएफएमई योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। वहीं वैज्ञानिक डॉ. मेघा विभुते ने विभिन्न फलों, सब्जियों, मसालें, अनाज आदि के प्रसंस्करण से बनने वाले उत्पादों के निर्माण की विधि से अवगत कराया। इसी कड़ी में एलडीएम श्री राय द्वारा उद्यमी प्रशिक्षणार्थियों को बैंक प्रणाली के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी तथा जिला स्तरीय ट्रेनर श्री नदंकिशोर पवार एवं श्री ओमप्रकाश पाटील द्वारा उत्पाद की मार्केंटिंग, पैकेजिंग, ब्रांडिंग आदि के संबंध में अवगत कराया गया।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...