pub-4032623511138817 बुरहानपुर की जल क्रांति की पहचान बनीं बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ग्राम बोरी बुजुर्ग में आयोजित सभा में राज्यपाल मंगू भाई पटेल राज्यपाल ने कहा-‘पानी वाली दीदी’.... सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर की जल क्रांति की पहचान बनीं बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ग्राम बोरी बुजुर्ग में आयोजित सभा में राज्यपाल मंगू भाई पटेल राज्यपाल ने कहा-‘पानी वाली दीदी’....

बुरहानपुर के ग्राम बोरी बुजुर्ग में आयोजित सभा में राज्यपाल मंगू भाई पटेल राज्यपाल ने कहा-‘पानी वाली दीदी’

बुरहानपुर की जल क्रांति की पहचान बनीं बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस 

बुरहानपुर जिले में जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय, सतत एवं परिणामोन्मुख कार्यों को उस समय नई पहचान मिली, जब माननीय राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बुधवार को बुरहानपुर जिले के ग्राम बोरीबुजुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) को स्नेहपूर्वक “पानी वाली दीदी” कहकर संबोधित किया। यह संबोधन केवल सम्मान नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जल संरक्षण विजन को धरातल पर उतारने वाले बुरहानपुर मॉडल की सार्वजनिक सराहना भी है।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि जल संकट जैसी ज्वलंत समस्या के समाधान के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए जल शक्ति अभियान और “कैच द रैन वाटर-जहां गिरे, जब गिरे” के संदेश को बुरहानपुर जिले में प्रभावी रूप से लागू किया गया है। विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस के नेतृत्व में इन प्रयासों को जनसहयोग के माध्यम से जन आंदोलन का स्वरूप मिला।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले को दिए गए 75 अमृत सरोवरों के लक्ष्य से अधिक 103 अमृत सरोवरों का निर्माण कर बुरहानपुर ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। साथ ही जनसहयोग एवं मनरेगा के माध्यम से सैकड़ों तालाबों का निर्माण, परंपरागत कुओं की सफाई एवं गहरीकरण, खेत तालाब और खेत कुंड बनाए गए। इन प्रयासों से भूजल पुनर्भरण को मजबूती मिली और कई गांवों में वर्षों से सूखे पड़े कुएं पुनः जीवित हुए, जिससे ग्रीष्मकाल में भी जल उपलब्धता सुनिश्चित हो सकी।

भाजपा शासनकाल में हुए जल संरचना कार्य

क्षेत्र में जब-जब जल संरचनाओं का निर्माण हुआ, तब-तब भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में विकास कार्य आगे बढ़े। झांझर और पिपराना तालाब का निर्माण तत्कालीन वन मंत्री और विधायक प्रो. ब्रजमोहन मिश्रा जी के कार्यकाल में हुआ, जो आज भी क्षेत्र की सिंचाई एवं जल आवश्यकता की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में झिरपांजरिया, इटारिया, भगवानिया एवं धूलकोट में तालाबों का निर्माण कराया गया। अब इस क्षेत्र में मात्र एक अम्बा-धनबेरी तालाब निर्माण की मांग है। लगभग 38 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित इस तालाब के निर्माण से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। इसकी स्वीकृहित हेतु मैं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मुलाकात कर आग्रह करूंगी।

जल संरक्षण से कृषि और उद्यानिकी को बढ़ावा

जल उपलब्धता बढ़ने से क्षेत्र में कृषि विविधीकरण के नए अवसर भी सृजित हो सकेंगे। श्रीमती अर्चना चिटनिस ने राज्यपाल महोदय के क्षेत्र नवसारी में आम की खेती कर रहे किसानों की खुशहाली का जिक्र किया, जिससे उन्हें बेहतर आमदनी प्राप्त हो रही है। इसी को देखते हुए विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने वनवासी क्षेत्र के वनवासी बंधु, किसानों से फल एवं उद्यानिकी आधारित खेती अपनाने का आह्वान किया ताकि जल संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक समृद्धि भी सुनिश्चित की जा सके।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भी इस विचार का समर्थन करते हुए कहा कि यदि जल संरक्षण के साथ फलोद्यान और बागवानी को प्रोत्साहित किया जाए, तो यह प्रयास और अधिक प्रभावी होगा और किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सकेगी।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि जल केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। यदि आज पानी को नहीं सहेजा गया, तो आने वाली पीढि़यां हमें माफ नहीं करेंगी। उन्होंने “माता भूमिरू पुत्रोऽहं पृथिव्याः” के भाव के साथ धरती मां और जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प दोहराया।

आज ‘पानी वाली दीदी’ के नाम से मिली पहचान बुरहानपुर जिले के प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व का विषय है। यह उस नेतृत्व की प्रतीक है, जिसने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से तालाबों का निर्माण, कुओं का पुनर्जीवन और जल संरक्षण को विकास, कृषि एवं भविष्य से जोड़ते हुए एक सशक्त और स्थायी जन आंदोलन का स्वरूप दिया।

बुरहानपुर की यह जल क्रांति आज प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के लिए प्रेरणा बन रही है।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...