79वाँ स्थापना दिवस समारोह होमगार्ड लाईन जैनाबाद में मनाया गया। यह कार्यक्रम महापौर श्रीमति माधुरी पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। स्थापना दिवस समारोह में 100 होमगार्ड जवान, 50 सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स द्वारा सहभागिता की गयी
प्रदेश पत्रिका :-
कार्यालय डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड द्वारा अखिल भारतीय होमगार्ड नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का 79वाँ स्थापना दिवस समारोह होमगार्ड लाईन जैनाबाद में मनाया गया। यह कार्यक्रम महापौर श्रीमति माधुरी पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
प्लाटून कमान्डर श्री जितेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में 2 प्लाटून होमगार्ड एवं 2 सिविल डिफेंस प्लाटुनों द्वारा परेड मार्चपास्ट की कार्यवाही की गयी। कार्यक्रम में गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार श्री अमित शाह एवं डायरेक्टर जनरल म.प्र. होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन द्वारा होमगार्ड अधिकारी-कर्मचारी एवं जवानों हेतु दिये गये संदेशों का वाचन किया गया।
कार्यक्रम में होमगार्ड विभाग के अधिकारियों, जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं होमगार्ड जवानों के परिवारों के प्रतिभावान बेटे एवं बेटियों को जिन्होंने 10वीं, 12वीं, इंजीनियरिंग एवं अन्य उच्च शिक्षा की परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि देकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर आपदा राहत उपकरणों की लगाई गयी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया। स्थापना दिवस समारोह में 100 होमगार्ड जवान, 50 सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स द्वारा सहभागिता की गयी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स तथा जवानों ने सहपरिवार उत्साहपूर्वक भाग लिया।



Comments
Post a Comment