सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेपानगर में आयोजित क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सेवा सदन महाविद्यालय बुरहानपुर एवं नेपानगर महाविद्यालय के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती छाया गुड़गे जन-भागीदारी समिति अध्यक्ष उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती छाया गुड़गे जन-भागीदारी समिति अध्यक्ष उपस्थित रहीं।


जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में नेपानगर महाविद्यालय की रोमांचक विजय

स्थानीय खेल मैदान नेपानगर में आयोजित क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सेवा सदन महाविद्यालय बुरहानपुर एवं नेपानगर महाविद्यालय के बीच खेला गया।

 प्रतियोगिता की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मनीषा सकल्ले ने की। अपने स्वागत वक्तव्य में उन्होंने कहा कि जीवन में खेल भावना सबसे महत्वपूर्ण है। खेल हमें अनुशासन, टीम वर्क और सकारात्मक सोच सिखाता है। प्रतियोगिता में जीत या हार से अधिक मूल्यवान खेल भावना है। हार एवं जीत खेल का अभिन्न हिस्सा है, सभी जीत के लिए खेलते हैं, पर जीत का सेहरा किसी एक के सिर पर ही सजेगा। मेरी शुभकामनाएँ दोनों टीमों के लिए है, जीतने वाली टीम को अनेक शुभकामनाएं और जो किसी कारणवश जीतने से चूक गई, उन्हें अपनी गलतियों से सबक सीखकर सुधार करना होगा और आगामी अवसरों पर पूरी क्षमता के साथ मैदान पर उतरना होगा और विजय पताका फरहाना होगी। विजय को अपने ऊपर हावी न होने देना पराजय को गाँठ बाँधकर आगामी सम्भावनाओं को कम नहीं होने देना, एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान है। इस पहचान को कभी धूल में मत  मिलने देना, इसी शुभकामनाओं के साथ सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएँ की।" आगत अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और दोनों कप्तानों की उपस्थिति में टॉस करवाया । सेवासदन महाविद्यालय जिले ने टॉस जीता और नेपानगर टीम को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। यह मुकाबला इतना रोमांचक और उत्साहपूर्ण रहा कि मैदान में उपस्थित नेपानगर शहर के नागरिक, खेल प्रेमी तथा महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं ने भरपूर आनंद उठाया। हर चौके-छक्के पर उत्साह की गूंज सुनाई देती रही।

नेपानगर टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 130 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेवासदन महाविद्यालय की टीम ने धैर्य, संयम और शानदार खेल कौशल का परिचय दिया, किन्तु 99 रन पर संपूर्ण टीम आउट हो गई एवं लक्ष्य को हासिल कर पाने से चूक गए और 32 रन से नेपानगर शासकीय महाविद्यालय ने जीत अपने नाम की । इस अवसर पर अंपायर के रूप में श्री रजत सुगंधी और सुमित तोराणी तथा स्कोरर के रुप शेख अब्दुल जावेद उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त महाविद्यालयों के अधिकारियों के साथ साथ जनभागीदारी समिति के अन्य सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का प्रभावी संचालन महाविद्यालय के श्री आशुतोष त्रिवेदी द्वारा किया गया। आभार क्रीडाधिकारी श्री जेम्स मिंज ने व्यक्त किया।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...