सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर भुसावल- नागपुर ट्रेन को पुन प्रारंभ करने,नई प्रारंभ की जा रही ट्रेन नांदेड-टनकपुर का बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज देने, नेपानगर रेलवे स्टेशन पर नई यात्री ट्रेनों के साथ कोरोना काल से स्थगित ट्रेनों के स्टॉपेज को यथावत रखने, खंडवा इंदौर- ब्रॉडगेज परियोजना के कार्य में गति लाने सहित अन्य कहीं महत्वपूर्ण विषयो को लेकर नई दिल्ली में खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पत्र सौप अनुरोध किया।केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्तकिया कि आपके द्वारा की गई मांगों पर सार्थक निर्णय लिया जाएगा।

बुरहानपुर नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री से सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने की मुलाकात

ट्रेनों के स्टॉपेज सहित खंडवा इंदौर- ब्रॉडगेज परियोजना के कार्य में गति लाने का किया अनुरोध

सांसद के प्रयास से अब तक 14 ट्रेनों का मिला है स्टॉपेज

बुरहानपुर भुसावल- नागपुर ट्रेन को पुन प्रारंभ करने,नई प्रारंभ की जा रही ट्रेन नांदेड-टनकपुर का बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज देने, नेपानगर रेलवे स्टेशन पर नई यात्री ट्रेनों के साथ कोरोना काल से स्थगित ट्रेनों के स्टॉपेज को यथावत रखने, खंडवा इंदौर- ब्रॉडगेज परियोजना के कार्य में गति लाने सहित अन्य कहीं महत्वपूर्ण विषयो को लेकर नई दिल्ली में खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पत्र सौप अनुरोध किया।केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्तकिया कि आपके द्वारा की गई मांगों पर सार्थक निर्णय लिया जाएगा।

 बुरहानपुर में मिले स्टॉपेज

सांसद श्री पाटील ने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड और सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान कर केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। टनकपुर (उत्तराखंड) से श्री नांदेड़ साहिब (महाराष्ट्र) तक नई रेल सेवा की शुरुआत को स्वीकृति मिल गई है। इस निर्णय से अब नांदेड़ साहिब की यात्रा उत्तराखंड के श्रद्धालुओं के लिए सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो सकेगी। वही बुरहानपुर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु नांदेड़ जाते हैं। इस ट्रेन का बुरहानपुर में स्टॉपेज मिल जाता है तो बड़ी सौगात होगी।

 नई ट्रेनों सहित पूर्व की ट्रेनों के स्टॉपेज को यथावत करने की मांग

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत नेपानगर स्टेशन को अमृत योजना में शामिल कर इसऐतिहासिक सौगात के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि नेपानगर औद्योगिक कागज नगरी है, एशिया का सबसे बड़ा भारत सरकार का उपक्रम कागज का कारखाना संचालित है। यहॉ देश भर से उद्योगपतियों, व्यापारियों, सहित रेल यात्रियों का आवागमन होता है एवं नेपानगर से हजारों युवा पुणे एवं भोपाल उच्च शिक्षा और नौकरी पेशे के लिये जाते है। जिससे उन्हें एवं बुजुर्ग माता-पिता को आवागमन के लिये कोई साधन ना होने से अत्यधिक असुविधा होती है क्योंकी इस शहर में रेल्वे ही एकमात्र आवागमन का साधन है।

आप देख रहे है 👇






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...