pub-4032623511138817 कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने, सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत डवालीकलां में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया। उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं के संबंध में आवश्यक जानकारी ली एवं खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित भी किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री सृजन वर्मा, एसडीएम नेपानगर श्री भागीरथ वाखला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने, सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत डवालीकलां में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया। उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं के संबंध में आवश्यक जानकारी ली एवं खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित भी किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री सृजन वर्मा, एसडीएम नेपानगर श्री भागीरथ वाखला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

बुरहानपुर जिले में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का दौरा कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनज़र जिला प्रशासन द्वारा पूर्व तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ने संयुक्त रूप से ग्राम डवालीखुर्द हेलीपैड का अवलोकन किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री सृजन वर्मा, एसडीएम नेपानगर श्री भागीरथ वाखला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने हेलीपैड पर सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन सहित कार्यक्रम स्थल व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा- निर्देश दिये। उन्होंने मौके पर उपस्थित रह कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तैयारियां सुनिश्चित करने की बात भी कही।

कलेक्टर, एसपी तथा सीईओ ने क्रिकेट खेलकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

 कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने, सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत डवालीकलां में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया। उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं के संबंध में आवश्यक जानकारी ली एवं खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित भी किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह, एसपी श्री पाटीदार, सीईओ श्री वर्मा ने क्रिकेट खेलकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...