pub-4032623511138817 कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने शनिवार को ग्राम बोरीबुजुर्ग क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, हेलीपेड एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये पीएम आवास योजना अंतर्गत लाभार्थियों के घर पहुंचकर की चर्चा सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने शनिवार को ग्राम बोरीबुजुर्ग क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, हेलीपेड एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये पीएम आवास योजना अंतर्गत लाभार्थियों के घर पहुंचकर की चर्चा

 


बुरहानपुर जिले में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का 24 दिसम्बर, 2025 को आगमन प्रस्तावित है। प्रस्तावित कार्यक्रम अंतर्गत जिला प्रशासन पूरी तत्परता एवं सजगता के साथ तैयारियों में जुट गया है।

 कार्यक्रम को गरिमामयी, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने शनिवार को ग्राम बोरीबुजुर्ग क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, हेलीपेड एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों से प्रोटोकॉल अनुसार समयबद्ध रूप से कार्य करने की बात कही।

पीएम आवास योजना अंतर्गत लाभार्थियों के घर पहुंचकर की चर्चा

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के घर पहुंचकर उनसे चर्चा की। उन्होंने हितग्राहियों से आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसी श्रृंखला में कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम बोरीबुजुर्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम में उपलब्ध आवासीय, शैक्षणिक, भोजन, स्वच्छता एवं सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने आश्रम में अध्ययनरत छात्राओं से संवाद कर उनकी शिक्षा, सुविधाओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

सांदीपनि स्कूल में अधिकारियों की बैठक

कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री सिंह ने सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बोरी-बुजुर्ग में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रोटोकॉल तथा विभागीय दायित्वों सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वयता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। बैठक में एसडीएम नेपानगर श्री भागीरथ वाखला सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के बुरहानपुर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में हितलाभ वितरण के साथ-साथ लाभार्थियों द्वारा अपने अनुभव भी साझा किये जायेंगे।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...