Skip to main content

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने किया राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत जैविक उत्पादों के ‘हॉट बाजार’ का शुभारंभ


मध्य प्रदेश बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने किया राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत जैविक उत्पादों के ‘हॉट बाजार’ का शुभारंभ


बुरहानपुर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी विजन से प्रेरित होकर देशभर में प्राकृतिक खेती एक सशक्त जन-आंदोलन का रूप ले रही है। इसी क्रम में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत बुरहानपुर के महात्मा ज्योतीबा फुले कृषि उपज मंडी, शनवारा में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने प्राकृतिक एवं जैविक उत्पादों के लिए विशेष “हॉट बाजार” का भव्य शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करना, उन्हें सीधे बाजार से जोड़ना तथा आम नागरिकों को शुद्ध, रसायन-मुक्त और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि आज पूरा देश यह अनुभव कर रहा है कि प्राकृतिक खेती ही टिकाऊ कृषि का एकमात्र विकल्प है। यदि हमें ‘चिरंजीवी खेती’ का लक्ष्य प्राप्त करना है, तो अपनी मिट्टी और अपने स्वास्थ्य-दोनों की रक्षा करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि रसायनों के अत्यधिक उपयोग के कारण मिट्टी में कार्बन की मात्रा निरंतर घट रही है, जिससे भूमि की उर्वरता समाप्त होने की कगार पर पहुंच रही है। यह एक गंभीर विरोधाभास है कि हम खेतों में भारी मात्रा में नाइट्रोजन खरीदकर डाल रहे हैं, जबकि प्रकृति ने वातावरण में 78 प्रतिशत नाइट्रोजन निःशुल्क उपलब्ध कराई है। प्राकृतिक खेती के माध्यम से मिट्टी इस नाइट्रोजन को स्वयं अवशोषित करने में सक्षम बनती है।

श्रीमती चिटनिस ने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से किसानों की खेती की लागत में कमी आती है, वहीं भूमि की उर्वरा शक्ति पुनः लौट रही है। प्राकृतिक विधि से उत्पादित अनाज, फल और सब्जियों में पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है, जिससे परिवारों को पोषणयुक्त भोजन मिलता है और बीमारियों में भी कमी आती है।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा इस मंच की शुरुआत के बाद अब हमारा अगला संकल्प किसानों को कार्यशालाओं, संगोष्ठियों और प्रदर्शनियों के माध्यम से प्रशिक्षित करना है। हम आदरणीय प्रधानमंत्री जी के संकल्पों के अनुरूप मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के प्राकृतिक उपायों से किसानों को परिचित कराएंगे और अपने पारंपरिक भारतीय कृषि ज्ञान का उपयोग कर उत्पादन बढ़ाने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अनावश्यक और अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग ने मिट्टी के प्राकृतिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाया है। किसानों को यह शिक्षित किया जाएगा कि किस प्रकार प्राकृतिक विकल्पों के माध्यम से मिट्टी को पुनः उपजाऊ और जीवंत बनाया जा सकता है, ताकि आने वाली पीढि़यों को उपजाऊ भूमि एक अमूल्य विरासत के रूप में सौंपी जा सके। श्रीमती चिटनिस ने कहा प्राकृतिक खेती केवल एक पद्धति नहीं, बल्कि जीवन दर्शन है। आइए, हम सब मिलकर रसायनों का त्याग करें और ‘स्वस्थ धरा, खेत हरा’ के संकल्प को सिद्ध करें।

पहले दिन से ही दिखे उत्साहजनक परिणाम

हॉट बाजार के शुभारंभ के साथ ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे। पहले ही दिन स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित दालें, गेहूँ, मक्का, धनिया, मेथी, हल्दी, अजवाइन, राई सहित अनेक शुद्ध प्राकृतिक उत्पाद विक्रय हेतु उपलब्ध हुए। इसके साथ ही तुलसी के पौधों से मधुमक्खियों द्वारा तैयार शुद्ध शहद भी उपभोक्ताओं के आकर्षण का केंद्र रहा, जो प्रकृति के साथ सामंजस्य का श्रेष्ठ उदाहरण है।

जहरयुक्त भोजन से सावधान रहने की अपील

नागरिकों से आह्वान करते हुए श्रीमती चिटनिस ने कहा हर्बिसाइड, वीडिसाइड और पेस्टिसाइड युक्त भोजन धीमे जहर के समान है। शुद्ध और रसायन-मुक्त भोजन न केवल हमें बीमारियों से बचाता है, बल्कि आने वाली पीढि़यों को भी सुरक्षित भविष्य देता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक एवं जैविक उत्पादों की बढ़ती मांग से किसानों की आय में स्थायी वृद्धि संभव हो रही है और इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

2500 किसानों को प्रशिक्षण, 40 कृषि सखियां बनीं मिशन की रीढ़ जिले में संचालित कृषि सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 2500 किसानों को प्राकृतिक खेती के वैज्ञानिक तरीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले की 40 कृषि सखियां गांव-गांव जाकर किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित कर रही हैं और इस अभियान की अग्रदूत बन चुकी हैं।

किसान-हितैषी और जन-स्वास्थ्य उन्मुख पहल

हॉट बाजार में स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित प्राकृतिक एवं जैविक अनाज, दालें, सब्जियां, फल एवं अन्य कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विक्रय की व्यवस्था की गई है, जिससे किसानों को अपने उत्पादों का उचित मूल्य मिल सके और उपभोक्ताओं को विश्वसनीय गुणवत्ता के उत्पाद सीधे किसानों से प्राप्त हों।

शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, कैलाश पारीक, किशोर शाह, चिंतामन महाजन, बलराज नावानी, संजय सहगल, नरहरी दीक्षित, देवानंद पाटिल, धनराज महाजन, संभाजीराव सगरे, रूद्रेश्वर एंडोले, ईश्वर चौहान, मनोज फुलवाणी, आशीष शुक्ला, चिंटू राठौर, अक्षय चौधरी, एजाज अशरफी, जफर भाई फु्रट, विजय राठौर, ममता दुबे एवं भरत रावल सहित कृषि विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, किसान भाई-बहन एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस हॉट बाजार को किसान-हितैषी, जन-स्वास्थ्य उन्मुख एवं दूरदर्शी पहल बताते हुए इसकी सराहना की।

आप देख रहे है 👇



Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...